फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   action against BSF personnel who were involved in various corruption charges

Cow Smuggling: भारत-बांग्लादेश सीमा पर भ्रष्टाचार में संलिप्त आरोपी बीएसएफ कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई

Thu, 27 Jan 2022 09:41 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 27 Jan 2022 09:41 PM IST
सार

बल के कमांडेंट सतीश कुमार की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी से संबंधित सवाल के जवाब में बताया गया कि हाल के दिनों में सीमा पर अपराधों में कमी आई है।

विज्ञापन
action against BSF personnel who were involved in various corruption charges
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। ईस्टर्न कमांड के एडीजी वाईबी खुरानिया ने कहा कि हाल ही में गायों की तस्करी समेत सीमा के आर-पार अवैध गतिविधियों के आरोपी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बल के पास आंतरिक व्यवस्था है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सक्रिय गायों की तस्करी के गिरोह से संबंध के आरोप में बल के कमांडेंट सतीश कुमार की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सीमा पर अपराधों में कमी आई है। यह साफ संदेश दिया गया है कि अपराधियों से किसी भी तरह की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए सभी स्तरों पर कमांडरों को कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के अधिकार दिए गए हैं। जरूरत होने पर जांच अन्य एजेंसियों से कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed