फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Acid attack girl died in Delhi's Ram Manohar Lohia Hospital

एसिड अटैक : आखिरकार मौत से हार गई बिटिया, दो माह से दिल्ली में चल रहा था इलाज

Wed, 14 Sep 2016 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Wed, 14 Sep 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
Acid attack girl died in Delhi's Ram Manohar Lohia Hospital

एसिड अटैक में गंभीर रूप से झुलसी युवती ने दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह दो महीने से जिंदगी और मौत से लड़ रही थी। दो माह पहले थाना गोविंदनगर क्षेत्र के अर्जुनपुरा की गली शोर में एक युवक के एसिड फेंकने पर युवती झुलस गई थी।

विज्ञापन


थाना गोविंदनगर पुलिस ने 15 जुलाई को आरोपी इरशाद को पकड़कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि युवती का राममनोहर लोहिया में इलाज चल रहा था। उसकी मंगलवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम मथुरा लाया गया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया था। युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में आरोपी युवक की मां, बहन और ताई का भी नाम लिया था। इन तीनों की तलाश की जा रही है। कई जगह दबिश भी दी गई लेकिन वह हाथ नहीं लगे। ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन फॉर प्रोएक्शन के पूर्व जिलाध्यक्ष हाशिम खान ने एसिड अटैक के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसएसपी से हत्या का मुकद्दमा दर्ज किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर जाकर फेंका था तेजाब

Acid attack girl died in Delhi's Ram Manohar Lohia Hospital

युवक ने मकान की छत पर सो रही युवती पर तेजाब फेंका था। बीचबचाव में महिला की मां भी झुलस गई थी। पुलिस ने घटना के कुछ समय बाद ही युवक को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जाता है कि युवक युवती पर जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था।

परिवार तक भी बात पहुंच गई थी। परिवारवालों ने शादी करने से इंकार कर दिया था। इस पर युवक रंजिश रखने लगा। परिवारवालों को धमकाया भी गया। हालांकि परिवार वाले धमकी को हल्के में लेते रहे।  

तेजाब की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई नहीं
तेजाब की बिक्री मथुरा में खुलेआम हो रही है। प्रशासन सब कुछ जानकर भी अनजान है। हालांकि शुरुआत में तो चेकिंग कराई गई लेकिन बाद में सब खामोश हो गए थे। आज तक शहर में चेकिंग नहीं की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मथुरा में तेजाब बिक्री के लिए किसी के पास लाइसेंस नहीं है लेकिन फिर भी बिक्री हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed