फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Achhe sambandh rakhna humari majboori nahin, ye humari videsh neeti: MEA

दूसरे देशों से अच्छे संबंध हमारी मजबूरी नहीं, ये विदेशनीति का हिस्सा: भारत सरकार

Fri, 09 Jun 2017 07:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Fri, 09 Jun 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
Achhe sambandh rakhna humari majboori nahin, ye humari videsh neeti: MEA
गोपाल बागले - फोटो : ANI
भारत सरकार दूसरे देशों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखती है। ऐसा करना भारत सरकार की मजबूरी नहीं, बल्कि हमारे देश की विदेश नीति का अहम हिस्सा है। हम सभी लोगों से अच्छे संबंध बनाकर रखते हैं। अस्ताना में भारत सरकार के विदेश मामलों के मंत्रालय द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस में गोपाल बागले ने ये बाते कही। 
विज्ञापन


भारत सरकार के विदेश मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने शंघाई सहयोग संगठन के समिट के बाद प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शंघाई सहयोग संगठन कोई सैन्य गठबंधन नहीं है। इस समूह के देशों के बीच सैन्य अभ्यास नहीं होते। हां, ये जरूर है कि सभी देश आतंकवाद से पीड़ित हैं और हम सभी मिलकर आतंकवाद से लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन के देशों के सुरक्षाबल आतंक-रोधी अभ्यास जरूर करते हैं। आगे से भारत भी इसमें शामिल होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल बागले ने इस दौरान भारत सरकार की विदेश नीति को भी साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहती है। पर कोई इसे हमारी मजबूरी नहीं समझे। ये हमारी विदेश नीति की नींव का पत्थर है।
Achhe sambandh rakhna humari majboori nahin, humari videsh neeti ka ek neev ka patthar hai,corner stone hai: Gopal Baglay,MEA Spox


इससे पहले, आज दिन में भारत औपचारिक तौर पर शंघाई सहयोग संगठन यानि एससीओ में शामिल हो गया। भारत के साथ पाकिस्तान को भी एससीओ का सदस्य बनाया गया है। इन दोनों देशों के अलावा चीन, रूस समेत 6 देश एससीओ में शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed