फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accused of killing old women arrested from Goregaon Maharashtra News updates in hindi

Maharashtra: वृद्धा की हत्या करने वाला आरोपी गोरेगांव से गिरफ्तार, नवी मुंबई पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल लापता

Thu, 17 Aug 2023 02:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 17 Aug 2023 02:59 AM IST
सार

ठाणे जिले के कल्याण में रहने वाली एक महिला कॉन्स्टेबल लापता हो गई। पुलिस ने बताया कि वह नवी मुंबई पुलिस में तैनात है। कांस्टेबल के परिजनों ने बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो दिनों से लापता थी।

विज्ञापन
Accused of killing old women arrested from Goregaon Maharashtra News updates in hindi
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल

विस्तार

महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एक वृद्ध महिला की मौत के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गोरेगांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना तारदेओ इलाके के काशीनाथ स्ट्रीट स्थित यूसुफ मंजिल के तीसरी मंजिल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुमित ततवाल मृतक सुरेखा अग्रवाल (70) के पति की नकली आभूषण की दुकान पर काम करता था। शिकायतकर्ता मदन अग्रवाल (75) ने बताया कि रविवार सुबह 6.30 बजे तीन आरोपी घर में घुसे। उन्होंने मदन के हाथ-पैर और मुहं बांध दिए। इसके बाद आरोपी अंदर के कमरे में गए और उन्होंने सुरेखा के हाथ-पैर और मुंह भी बांध दिए। उन्होंने पूरे घर में चोरी की और वहां से भाग गए। इस दौरान दम घुटने से महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में महिला कांस्टेबल लापता
ठाणे जिले के कल्याण में रहने वाली एक महिला कॉन्स्टेबल लापता हो गई। पुलिस ने बताया कि वह नवी मुंबई पुलिस में तैनात है। कांस्टेबल के परिजनों ने बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो दिनों से लापता थी। दो दिन पहले वह घर से निकली थी, जिसके बाद से वह घर ही नहीं पहुंची। उसे काफी ढूंढा गया लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि महिला कॉन्स्टेबल के अलावा एक पुरुष कॉन्स्टेबल भी लापता है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र की लड़की की चाकू मारकर हत्या
ठाणे जिले के कल्याण में 12 साल की किशोरी की मौत हो गई। किशोरी पर उसके घर के पास ही एक युवक ने कई बार चाकू से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शाम साढ़े सात बजे की है। आरोपी की पहचान आदित्य कांबले (20) के रूप में हुई। मृतक अपनी मां के साथ अपने घर जा रही थी। पहले तो आदित्य ने उसे सीढ़ियों पर रोकने की कोशिश की फिर उस पर चाकू से कई वार किये। मौत के बाद जैसे ही आरोपी वहां से भागा वैसे ही आसपास के लोगों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अबतक हत्या का कारण सामने नहीं आ पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसजेंडरों को लेकर नागपुर पुलिस का प्रतिबंध
नागपुर शहर में पुलिस अधिकारियों ने ट्रांसजेंडरों को लोगों से भिक्षा मांगने के लिए सार्वजनिक स्थानों, घरों, शादी समारोहों और अन्य कार्यक्रमों में जाने पर रोक लगाने का आदेश फिर से जारी किया है। बुधवार को पुलिस ने यह जानकारी दी है। आदेश पहले जनवरी में जारी किये गए थे। शहर को पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा कि इनके मांगने के कारण मोटर चालकों के साथ-साथ राहगीरों को परेशानी होती थी। आदेश का उल्लंघन करने पर  एक महीने से छह महीने की जेल की सजा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed