फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accused of demanding Rs 43 lakh for tickets, Petition against Mayawati in CJM court

टिकट के बदले 43 लाख रुपये मांगने का आरोप, मायावती के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर

Sat, 10 Sep 2016 04:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Sat, 10 Sep 2016 04:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding Rs 43 lakh for tickets, Petition against Mayawati in CJM court

राजनीतिक गलियारों में बसपा की टिकट बेचे जाने के आरोप लगना आम है, लेकिन अब इसे लेकर न्यायालय में याचिका दायर की गई है। जेल में बंद सरदार सिंह गुर्जर ने वकील के जरिये बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की कोर्ट में याचिका दायर की है।

विज्ञापन


उसका आरोप है कि बसपा से टिकट देने बदले मायावती ने 43 लाख रुपये लिए थे। लेकिन, न तो टिकट दी और न ही रुपये वापस किए हैं। डकैती, हत्या जैसे कई संगीन अपराधों के मामले में जेल में बंद सीपरी बाजार के गांव लकारा निवासी सरदार सिंह गुर्जर ने वकील द्वारा दी याचिका में कहा कि वह बसपा का 2001 से सदस्य हैं।
विज्ञापन


17 अक्तूबर 2006 में मायावती सिविल लाइन में एक कार्यकर्ता के यहां आई थीं, जिसमें गरौठा-समथर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी तय करने के लिए कार्यकर्ताओं को बुलाया था। कार्यकर्ताओं के सामने उसे विधायक का चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पोस्टर और बैनर लगवाए, जिसमें आठ लाख रुपये खर्च हो गए'

Accused of demanding Rs 43 lakh for tickets, Petition against Mayawati in CJM court
मायावती - फोटो : amar ujala

तब मायावती ने टिकट के एवज में पार्टी फंड के लिए 50 लाख रुपये की मांग की। उसने खेती की फसल बेचकर और दोस्तों व रिश्तेदारों से रुपये इकट्ठे किए और मायावती को 43 लाख रुपये दिए थे।
रुपये मिलने के बाद उससे क्षेत्र में जाकर चुनाव की तैयारी करने को कहा गया था। वह क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क करता रहा।

पोस्टर और बैनर लगवाए, जिसमें आठ लाख रुपये खर्च हो गए। लेकिन, उसे टिकट नहीं दिया गया। जब उसने मायावती से रुपये वापस मांगे तो आश्वासन दिया गया कि अगले चुनाव में टिकट दिया जाएगा। 12 दिसंबर 2012 को पुन: टिकट मांगा तो मायावती ने टिकट देने और रुपये वापस करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed