फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accused in attack case brought to India from UAE

Kerala: यूएई से वापस लाया गया हत्या का आरोपी, 2005 से केरल पुलिस को थी तलाश; सीबीआई ने जारी किया था रेड नोटिस

Sat, 07 Sep 2024 05:09 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 07 Sep 2024 05:09 PM IST
सार

केरल के कोझिकोड शहर में साल 2005 में एक शख्स पर तलवार से हमला कर उसकी हत्या करने के बाद फरार आरोपी को यूएई से भारत वापस लाया गया है। सीबीआई ने शनिवार को बताया कि केरल के एक व्यक्ति, जिसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया था, को यूएई से वापस लाया गया है।

विज्ञापन
Accused in attack case brought to India from UAE
यूएई से वापस लाया गया हत्या का आरोपी - फोटो : ANI

विस्तार

साल 2005 में केरल के कोझिकोड शहर में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी खमीस ओथमान अल हम्मादी ओथम को 6 सितंबर को नई दिल्ली लाया गया और केरल पुलिस को सौंप दिया गया। बता दें 2005 में आरोपी ने कोझिकोड में 'द क्रिमिनल' नामक एक दैनिक अखबार के मालिक शमसुदीन पर तलवार से गंभीर हमला कर उसकी हत्या करने के मामले में वांछित था।
विज्ञापन


आरोपी ने शख्स पर तलवार से किया था हमला
केंद्रीय एजेंसी की तरफ से मामले में जारी किए एक विज्ञप्ति में कहा, तीन आरोपियों के एक समूह ने कथित तौर पर 15 जुलाई, 2005 को केपी चंद्रन रोड, कसाबा में एक कार में आए और मोटरसाइकिल सवार शमसुदीन, 'द क्रिमिनल' नामक एक दैनिक के मालिक पर तलवारों से हमला किया था।
विज्ञापन


सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ जारी किया था रेड नोटिस
वहीं सीबीआई की तरफ 17 फरवरी, 2020 को केरल पुलिस के अनुरोध पर पहले एक रेड नोटिस जारी किया गया था। जबकि बयान में कहा गया है कि सीबीआई के वैश्विक संचालन केंद्र ने विषय के भौगोलिक स्थान के लिए केरल पुलिस और इंटरपोल एनसीबी-अबू धाबी के साथ मिलकर काम किया। इसमें कहा गया है कि भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में सीबीआई इंटरपोल चैनलों के माध्यम से सहयोग के लिए भारत में सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed