{"_id":"5bdacf46bdec2269745579a8","slug":"according-to-survey-more-women-travel-by-plane-than-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे में हुआ खुलासा, हवाई सफर में महिलाएं हैं पुरुषों से आगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सर्वे में हुआ खुलासा, हवाई सफर में महिलाएं हैं पुरुषों से आगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
हवाई यात्रा में महिलाएं पुरुषों से आगे
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल लोग हवाई सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि हवाई टिकट पहले के मुकाबले अब काफी सस्ते हो चुके हैं। लेकिन अगर बात करें कि इस मामले में महिलाएं आगे हैं या पुरुष? तो पता चलता है कि इस मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। इस बात का खुलासा हुआ है एक सर्वे में। सर्वे में 16 से 35 आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया गया था। यह जानकारी डायल की ओर से मिली है और सर्वे कराया गया है आईजीआई एयरपोर्ट पर।
विज्ञापन
सर्वे कराने वाली कंपनी नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉक्टर कन्हैया सिंह ने बताया कि साल 2016 में महिलाओं और पुरुषों में काफी अंतर देखा गया था। यही आज भी चल रहा है। विमान यात्रा करने वाली 26 से 35 साल की महिलाओं की तरह ही 16 से 25 साल की महिलाएं भी आगे हैं। लेकिन सर्वे में ये बात भी सामने आई है कि इसके बाद वाले आयु वर्ग में पुरुष आगे हैं। वहीं ये बात भी सामने आई है कि 65 साल और उससे अधिक उम्र वाले लोग बहुत कम हवाई सफर करते हैं।
विज्ञापन
अधिकतर ग्रेजुएट करते हैं हवाई यात्रा
हवाई सफर करने वाले आयु वर्ग के अलावा उसमें पढ़ाई लिखाई का भी सर्वे किया गया। इसमें 45 फीसदी लोग ग्रेजुएट जबकि 26 फीसदी लोग पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वहीं अनपढ़ लोगों के मामले में महिलाओं और पुरुषों की संख्या बराबर है। इसके अलावा हायर डिग्री वाले 12 फीसदी लोग हवाई यात्रा करते हैं। इसमें महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा हैं।
विज्ञापन