फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   according to IMD southwest monsoon hits Kerala on Tuesday

केरल में तय समय से तीन दिन पहले पहुंचा मॉनसून, मौसम विभाग ने की पुष्टि

Wed, 30 May 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 May 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
according to IMD southwest monsoon hits Kerala on Tuesday

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने मंगलवार को दस्तक दे दी है। मानसून अपने तय समय से तीन दिन पहले आया है। इसके साथ ही देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। इसके अलावा मौसम से जुड़े विश्लेषण और पूर्वनुमान जारी करने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने सोमवार को ही केरल में दस्तक दे दी थी। 

विज्ञापन


स्काईमेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जतिन सिंह का कहना है, "केरल में मानसून जैसी स्थितियां हैं और हम कह सकते हैं कि वार्षिक वर्षा के मौसम का आगाज हो गया है।" इससे पहले आईएमडी ने अनुमान लगाया था कि केरल में 29 मई को मानसून प्रवेश करेगा जबकि स्काईमेट का अनुमान था कि मानसून 28 मई को प्रवेश करेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस वर्ष देश में सामान्य मॉनसून रहने की संभावना है। देश में मॉनसून की औपचारिक तारीख एक जून है, लेकिन पूरे देश को कवर करने में इसे एक महीने से भी अधिक समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक मॉनसून के मंगलवार तक केरल में पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक अगर 10 मई के बाद केरल में स्थापित 14 मौसम निगरानी केंद्रों में से 60 फीसदी में लगातार दो दिन 2.5 मिलीमीटर या उससे अधिक वर्षा लगातार दो दिन तक दर्ज की जाती है। तो इसके दूसरे दिन केरल में मानसून की घोषणा की जा सकती है। विभाग के अनुसार यह मानसून आने के मुख्य मानदंडों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed