{"_id":"5e86e0b58ebc3e768a1b3e7d","slug":"according-to-article-164-4-uddhav-thackeray-will-have-to-become-mla-or-mlc-by-28-may-to-continue-in-the-chief-minister-s-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे के सामने फंसा ये बड़ा सियासी पेच, अब क्या करेंगे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे के सामने फंसा ये बड़ा सियासी पेच, अब क्या करेंगे?
Fri, 03 Apr 2020 03:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 03 Apr 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। ऐसे में लोग अपने घरों तक सीमित है। जरूरी सामानों को छोड़ दिया जाए तो सारे कारोबार ठप्प हैं। सियासी कार्यों पर भी इसका असर पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला है महाराष्ट्र का जहां लॉकडाउन के चलते मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सामने एक अजीब सी स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले साल नवंबर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले उद्धव ठाकरे न तो विधायक हैं और न ही विधान परिषद के सदस्य। ऐसे में संविधान के अनुच्छेद 164(4) के तहत उन्हें पद पर बने रहने के लिए 28 मई तक (6 महीने) विधायक या एमएलसी बनना जरूरी है। उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और इस हिसाब से 28 मई तक उनका विधायक बनना जरूरी है। लेकिन मुश्किल यह है कि कोरोना वायरस के चलते सभी सियासी गतिविधियां थमी हुई हैं।
विज्ञापन
हालांकि, उनके सामने एक रास्ता ये भी है कि वह बिना विधायक या एमएलसी बने सीएम पद पर बने रह सकते हैं। इससे पहले सुशील कुमार शिंदे और पृथ्वीराज चौहान भी इसी तरह मुख्यमंत्री बने थे। यानी ये दोनों न तो विधायक थे और न ही एमएलसी।
विज्ञापन
इस मामले पर राज्य के पूर्व प्रधान सचिव अनंत कलसे का कहना है कि अगर मई तक उपचुनाव की तारीख घोषित नहीं होती है तो उद्धव ठाकरे समेत पूरी कैबिनेट इस्तीफा देकर दोबारा शपथ ले सकती है। अब यह देखना है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने पद पर बने रहने के लिए कौन सा तरीका अपनाते हैं। 28 मई तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।