फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According HelpAge India survey every second elderly person in India suffers from two or more diseases

चिंताजनक: भारत का हर दूसरा बुजुर्ग दो या उससे ज्यादा बीमारियों से ग्रस्त, हेल्पएज इंडिया के सर्वे में सामने आई

Sat, 26 Oct 2024 07:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 07:02 AM IST
सार

देश के करीब 26 फीसदी यानी चार में से एक बुजुर्ग कम से कम एक गैर संचारी बीमारी से पीड़ित है, जिसमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित कई तरह की बीमारियां शामिल हैं। सर्वे के दौरान करीब 20 फीसदी बुजुर्गों ने अपनी बीमारी के बारे में जानकारी न होने का हवाला दिया है।

विज्ञापन
According HelpAge India survey every second elderly person in India suffers from two or more diseases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI/Pexels.com

विस्तार

भारत का हर दूसरा बुजुर्ग दो या उससे अधिक बीमारियों से ग्रस्त है। गैर संचारी रोगों को लेकर हेल्पएज इंडिया के इस सर्वे के अनुसार 54 फीसदी बुजुर्गों में दो से अधिक गैर संचारी रोगों से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


देश के करीब 26 फीसदी यानी चार में से एक बुजुर्ग कम से कम एक गैर संचारी बीमारी से पीड़ित है, जिसमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित कई तरह की बीमारियां शामिल हैं। सर्वे के दौरान करीब 20 फीसदी बुजुर्गों ने अपनी बीमारी के बारे में जानकारी न होने का हवाला दिया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के ज्यादातर बुजुर्ग दो या उससे अधिक गैर संचारी रोगों से पीड़ित मिले। सर्वे के लिए10 राज्यों के 20 शहरों में करीब पांच हजार से भी ज्यादा बुजुर्गों से बातचीत करने के अलावा 1300 डॉक्टरों से भी जानकारी ली गई जिनके पास बुजुर्ग रोगी इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। अध्ययन में पाया कि बीते एक साल में ज्यादातर बुजुर्ग (79%) सरकारी अस्पताल या क्लीनिक इलाज के लिए गए हैं जबकि बाकी ने निजी अस्पतालों में चिकित्सा जांच और परामर्श ली है।  
विज्ञापन


39 फीसदी बुजुर्गों के पास स्मार्ट फोन
रिपोर्ट के अनुसार, 39 फीसदी बुजुर्गों के पास डिजिटल उपकरणों के अलावा स्मार्टफोन तक हैं जबकि 59% के पास कोई डिजिटल उपकरण नहीं है। स्मार्टफोन का उपयोग पुरुषों (47%) और सबसे कम आयु वर्ग 60-69 वर्ष (43%) के बीच अधिक है। लगभग 12% लोगों ने बिजली बिलों के भुगतान या इंटरनेट बैंकिंग के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग किया और आठ फीसदी ने इसका उपयोग किसी स्वास्थ्य संबंधी उपयोग के लिए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तचाप, मधुमेह सबसे ज्यादा
48 फीसदी बुजुर्ग को उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन की शिकायत है और लगभग समान अनुपात में 43 फीसदी को मधुमेह की परेशानी है। इनके अलावा एक तिहाई से अधिक (35%) को गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस या फिर अन्य हड्डी और जोड़ों से संबंधित बीमारी है। 19% ने उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या के बारे में बताया।


29 फीसदी के पास समय से पहुंच रही पेंशन
सर्वे में यह भी पता चला है कि केवल 29 फीसदी बुजुर्गों के पास समय से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन/ अंशदायी पेंशन/ भविष्य निधि की सेवा पहुंच रही है। इस मामले में बड़े या छोटे शहर के बुजुर्गों में कोई खास अंतर नहीं पाया गया है। हर तीन में से एक बुजुर्ग ने स्वीकारा है कि पिछले एक साल से उनकी कोई आय नहीं है। इनमें 60 से 69 वर्ष की आयु के लगभग 31%, 71-79 वर्ष की आयु के 36% और 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के 37% बुजुर्ग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed