फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accidents News and updates from West Bengal and Gujarat India

हादसे: बंगाल में पटरी पर फिसला बच्चा, बचाने की कोशिश में तीन की मौत; गुजरात में बस-ट्रक की टक्कर में तीन मरे

Mon, 29 Sep 2025 12:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 29 Sep 2025 12:40 PM IST
विज्ञापन
Accidents News and updates from West Bengal and Gujarat India
प्रतीकात्मक तस्वीर।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। श्यामनगर स्टेशन के पास शनिवार को महिला अपने बच्चे के साथ पटरी पार कर रही थी, तभी बच्चा उसके हाथ से फिसलकर ट्रैक पर गिर गया। उसी दौरान एक एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजर रही थी। बच्चे को बचाने के लिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक फल विक्रेता भी पटरी पर कूद गया, लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे की लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रैक पर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लेवल क्रॉसिंग लंबे समय तक बंद रहने से लोग मजबूरी में पटरी पार करने को मजबूर होते हैं। पुलिस और जीआरपी ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझा कर आंदोलन शांत कराया और जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ गुजरात में गुजरात के बोटाद जिले में सोमवार तड़के एक निजी बस और खड़े ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा पालयाड कस्बे के पास हुआ। बस रानपुर तालुका के पर्यटकों को लेकर जूनागढ़ से लौट रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने पर हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतकों में तीन पुरुष शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed