{"_id":"616cf124d20e6631676dfd23","slug":"accident-on-pune-mumbai-expressway-many-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: आपस में टकराईं छह गाड़ियां, ट्रक व ट्रेलर के बीच पिसी कार, तीन ने मौके पर ही तोड़ा दम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दर्दनाक हादसा: आपस में टकराईं छह गाड़ियां, ट्रक व ट्रेलर के बीच पिसी कार, तीन ने मौके पर ही तोड़ा दम
Mon, 18 Oct 2021 09:29 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:29 AM IST
सार
मुर्गियों से भरे ट्रक से पहले कार टकराई उसके बाद पीछे से आ रहे ट्रेलर ने कार में टक्कर मारी। इससे कार बुरी तरह से पिचक गई और तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में करीब छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दर्दनाक हादसे में छह लोग घायल भी हुए हैं, जिनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
एक के बाद एक टकराती रहीं गाड़ियां
दुर्घटना एक्सप्रेस वे पर बोरघाट के समीप हुई। इसमें तीन कार, एक ट्रक, एक टेम्पो और एक ट्रेलर आपस में टकराते चले गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक और ट्रेलर के बीच में कार फंस गई और बुरी तरह पिचक गई। मृतकों में शामिल तीनों लोग कार में ही सवार थे। फिलहाल तीनों मृतकों के शवों को अभी तक कार से निकाला नहीं जा सका है।
विज्ञापन
लगा लंबा जाम
इस हादसे के कारण पूरे एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया है। मौके पर पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे मुर्गियों से भरा ट्रक खड़ा था। उसमें जाकर कार टकराई और फिर पीछे से आ रहा ट्रेलर कार से टकरा गया।
विज्ञापन