फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accident: Married couple was doing parasailing Diu coast, when the rope broke, it fell into the sea, narrowly survived

हादसा : पैरासेलिंग कर रहा था शादीशुदा जोड़ा, रस्सी टूटी तो समुद्र में गिरा, बाल-बाल बची जान

Wed, 17 Nov 2021 01:20 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन व दीव, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन व दीव, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 17 Nov 2021 01:20 AM IST
सार

दीव में छुट्टियां मना रहा एक गुजराती जोड़ा रविवार की सुबह नागोआ समुद्र तट पर पैरासेलिंग करते समय हादसे का शिकार हो गया। उनकी नाव से बंधी रस्सी के अचानक टूटने के बाद वे दोनों समुद्र में गिर गए। तभी उन्हें लाइफगार्ड्स ने तुरंत बचा लिया और उसके बाद उन्हें किनारे पर लाए। 
 

विज्ञापन
Accident: Married couple was doing parasailing Diu coast, when the rope broke, it fell into the sea, narrowly survived
पैरासेलिंग करते हुए शादीशुदा जोड़ा - फोटो : Video Grab

विस्तार

दीव में छुट्टियां मना रहे गुजरात के रहने वाले पति-पत्नी (जोड़ा) रविवार की सुबह नागोआ समुद्र तट पर पैरासेलिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए। नाव से बंधी उनकी रस्सी टूटने के बाद वह दोनों ही समुद्र में गिर गए। गनीमत यह रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई और दोनों ही फिलहाल सकुशल हैं। दोनों को लाइफगार्ड्स ने समुद्र से बाहर निकाला और किनारे पर पहुंचाया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, अजीत कथाड और उनकी पत्नी सरला समुद्र के बीच हवा में कई मीटर ऊपर हवा में तैर रहे थे, तभी उनके पैराशूट की रस्सी मोटरबोट से टूट गई और जिसके बाद वे नीचे की ओर तेजी से समुद्र में गिरने लगे।

विज्ञापन


कथाड अजीत और उनकी पत्नी को तुरंत रस्सी के टूटने का एहसास नहीं हुआ था, हालांकि शुरू में ही दोनों को लाइफ जैकेट पहना दी गई थी। इसके साथ ही उनके भाई जो अपने मोबाइल फोन पर दोनों का वीडियो शूट कर रहे थे, वह भी रस्सी टूटने की इस घटना को देखकर बहुत डर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन







दोनों के समुद्र में गिरने के बाद पाम्स एडवेंचर और मोटरस्पोर्ट्स के लाइफगार्ड्स ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बाहर निकाला और किनारे पर लाए। बहरहाल, वायरल हो रहे चौंकाने वीडियो में इस जोड़े को नाव से सुरक्षित रूप से पैराशूट के जरिए उड़ान भरते देखा जा सकता है। पहले पहल तो सब ठीक रहता है। दोनों काफी खुश नजर आते हैं और अपनी उड़ान का पूरा आनंद लेते दिखाई पड़ते हैं।

 

परंतु कुछ ही देर में उनकी नाव से बंधी रस्सी टूट जाती है। ऐसे में दोनों तुरंत ही नीचे समुद्र में गिर जाते हैं। इस घटना के बाद वीडियो बनाने वाले अजीत के भाई राकेश ने कहा कि मैं वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था और मुझे नहीं पता था कि रस्सी टूटने पर क्या करना चाहिए। मैं अपने भाई और भाभी को बहुत ऊंचाई से गिरते हुए नहीं देख सकता था। मैंने अपने आपको कभी इतना असहाय महसूस नहीं किया जितना मैंने उस पल किया। राकेश ने यह भी कहा कि मैंने देखा था कि रस्सी कमजोर और खराब हो चुकी है। हालांकि, सवारी का प्रबंधन करने वाले लोगों ने उन्हें आश्वासन दिया कि कुछ नहीं होगा।

इस बीच, वाटर स्पोर्ट्स कंपनी के मालिक मोहन लक्ष्मण ने कहा कि तेज हवाओं के कारण रस्सी टूट गई। लेकिन कथाड और उनके परिवार ने पैरासेलिंग सेवा पर लापरवाही का आरोप लगाया। हम समुद्र में या जमीन पर भी गिर सकते थे। लेकिन जब हमने कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बहाने बनाकर अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लिया। इस घटना के बाद कथाड व उनके परिजन लापरवाही का मामला दर्ज कराने थाने पहुंचे। हालांकि बाद में उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed