फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accident in Telangana Bus heading to funeral overturns four women killed 30 injured CM announces compensation

तेलंगाना में हादसा: अंतिम संस्कार में जा रही बस पलटी; चार महिलाओं की मौत, 30 घायल; सीएम ने किया मुआवजे का एलान

Sat, 03 Oct 2026 10:31 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 03 Oct 2026 10:31 PM IST
सार

तेलंगाना के विकाराबाद में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही निजी बस पलटने से चार महिलाओं की मौत हो गई और 30 लोग घायल हुए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की असली वजह जानने के लिए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Accident in Telangana Bus heading to funeral overturns four women killed 30 injured CM announces compensation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना के हैदराबाद के विकाराबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 47 लोग सवार थे। ये सभी जिले के केसाराम गांव से चिंताकुंटा में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


अचानक पलटी बस, मची चीख-पुकार
पुलिस के मुताबिक हादसा धारूर थाना क्षेत्र में हुआ। बस के पलटते ही उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए। घायलों को आसपास के अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि ज्यादातर घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


दो घायलों की हालत गंभीर
हादसे में घायल हुए लोगों में से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से दो लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक हादसे के बाद फरार
विकाराबाद की जिला पुलिस अधीक्षक स्नेहा मेहरा ने पीटीआई को बताया कि बस पूरी तरह पलट गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस फिलहाल मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे हादसे की वजह स्पष्ट हो सके। बस चालक हादसे के बाद से फरार है। उसके मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है और MVI की रिपोर्ट के आधार पर हादसे के कारणों की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश
हादसे पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दुख जताया। उन्होंने मुख्य सचिव संजय जाजू को निर्देश दिया कि घायलों को हर संभव और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई।


ये भी पढ़ें: सीजेपी प्रदर्शन: 'पुलिस से बचने के लिए बच्चों को बनाया गया ढाल'; एनएचआरसी ने किसे भेजा नोटिस? रिपोर्ट भी तलब

मृतकों के परिवारों को 5 लाख, घायलों को 1 लाख
राज्य के उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और हादसे में घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed