ईद पर दीदी की हुंकार : 'अच्छे दिन आएंगे...हम डरे नहीं, लड़ना जानते हैं,' कोलकाता के रेड रोड पर किया संबोधित
टीएमसी प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईदुल-फितर के मौके पर मंगलवार को कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'अच्छे दिन आएंगे, हम डरे नहीं हैं, लड़ना जानते हैं।'
विस्तार

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि देश की मौजूदा स्थिति अच्छी नहीं है। देश में चल रही अलगाव की राजनीति का स्वागत नहीं किया जा सकता है। कोलकाता की बारिश से भीगी रेड रोड पर ईद-उल-फितर की नमाज में शामिल हुईं बनर्जी ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि डरने की नहीं बल्कि बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होने की जरूरत है।
टीएमसी प्रमुख ने कहा 'देश में हालात ठीक नहीं हैं। देश में फूट डालो राज करो और अलगाव की राजनीति सही नहीं है। डरो मत और लड़ते रहो।' रेड रोड पर ईद की नमाज में करीब 14,000 लोग मौजूद थे। बनर्जी ने उन्हें आश्वासन दिया, 'न तो मैं और न ही मेरी पार्टी और न ही मेरी सरकार ऐसा कुछ भी करेगी जिससे आपको दुख हो।'
सुनें क्या कह रही हैं दीदी
#WATCH | West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee addresses people at Red Road in Kolkata on the occasion of #EidUlFitr
"Good days will come...we are not scared, we know how to fight," says Mamata Banerjee pic.twitter.com/t09QLyOGZG — ANI (@ANI) May 3, 2022