फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accessible India 585 state buildings 1030 central govt buildings made barrier free for disabled says social justice minister virendra kumar

Accessible India : दिव्यांगों के लिए केंद्र सरकार के 1,030 भवनों को बनाया गया 'बाधा मुक्त', बोले सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार

Mon, 06 Jun 2022 09:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 Jun 2022 09:47 PM IST
सार

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 585 भवनों और केंद्र सरकार के 1,030 भवनों को सुगम्य भारत अभियान के तहत 553.59 करोड़ रुपये की राशि के साथ बाधा मुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन
Accessible India 585 state buildings 1030 central govt buildings made barrier free for disabled says social justice minister virendra kumar
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार - फोटो : डॉ. वीरेंद्र कुमार/ट्विटर

विस्तार

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने सोमवार को कहा कि 'सुगम्य भारत अभियान' के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 285 भवनों और केंद्र सरकार के 1,030 भवनों को दिव्यांगों के लिए बाधा मुक्त (बैरियर फ्री) बनाया गया है। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुगम्य भारत के लिए 24 जून को राज्यों के साथ बैठक की जाएगी और इसका आकलन किया जाएगा कि कितना काम हुआ है और भविष्य का रोडमैप तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन


एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने पिछले आठ वर्षों में अपने मंत्रालय द्वारा की गई विभिन्न पहलों को सूचीबद्ध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 585 भवनों और केंद्र सरकार के 1,030 भवनों को 'सुगम्य भारत अभियान' के तहत 553.59 करोड़ रुपये की राशि के साथ बाधा मुक्त बनाया गया है। यह अभियान दिसंबर, 2015 में सार्वजनिक भवनों, परिवहन और आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) पारिस्थितिकी तंत्र में बाधा मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए शुरू किया गया था। 

विकलांग व्यक्तियों का एक नेशनल डेटाबेस बनाने के लिए 2016-17 में शुरू की गई विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र परियोजना कुमार ने कहा कि 1 जून तक सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 716 जिलों में 73.89 लाख विशिष्ट विकलांगता आईडी कार्ड बनाए गए थे। 

उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने 22 नवंबर, 2018 को विकलांगता क्षेत्र में सहयोग के लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार के साथ एक समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। मेलबर्न यूनिवर्सिटी के सहयोग से  समुदाय आधारित समावेशी विकास (सीबीआईडी) परियोजना समझौता ज्ञापन में उल्लिखित सहयोग के क्षेत्र के साथ लागू की जा रही है, जो इसके अनुरूप है। 


उन्होंने कहा कि एडीआईपी योजना (विकलांग व्यक्तियों को सहयोग और उपकरणों की खरीद/फिटिंग योजना) के तहत अबतक 22.38 लाख दिव्यांगजनों को 1389.35 करोड़ रुपये की सहायता और सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed