{"_id":"5b3c17604f1c1bb9248b4637","slug":"accepted-by-facebook-gave-users-data-to-airtel-savan-etc","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक ने स्वीकारा: एयरटेल, सावन आदि फर्मों को देता था लोगों का डाटा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फेसबुक ने स्वीकारा: एयरटेल, सावन आदि फर्मों को देता था लोगों का डाटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jul 2018 06:10 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक द्वारा दाखिल जवाब के मुताबिक उसके डाटा की पहुंच एयरटेल और रिलायंस जियो के म्यूजिक एप पार्टनर सावन सहित अन्य कंपनियों तक थी। फेसबुक ने कांग्रेस को दिए जवाब में कहा है कि एयरटेल सहित कई कंपनियां उसकी पार्टनर रही हैं। हालांकि उसने कहा कि उसके एकीकृत साझीदारों को स्वतंत्र इस्तेमाल के लिए फेसबुक के एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) से डाटा लेने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
दरअसल फेसबुक के एकीकृत साझीदार कंपनियां फेसबुक यूजर को उनके डिवाइस पर सोशल मीडिया के नए फीचर देने का काम करते हैं। हालांकि फेसबुक ने कहा है कि एयरटेल के साथ अब उसकी साझेदारी समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन