फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Academic session will start from November 1st, holidays will be cut to complete studies: UGC

एक नवंबर से होगी शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, पढ़ाई पूरी करने के लिए छुट्टियों में होगी कटौती

Wed, 23 Sep 2020 04:47 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 23 Sep 2020 04:47 AM IST
विज्ञापन
Academic session will start from November 1st, holidays will be cut to complete studies: UGC
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) - फोटो : पीटीआई

कोरोना महामारी के चलते बंद पडे़ विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 2020-21 के शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक नवंबर से होगी। स्नातक और स्नातकोत्तर के पहले वर्ष में 31 अक्तूबर तक दाखिले होंगे। पढ़ाई के दौरान इस साल की सर्दियों और अगले साल की गर्मी की छुट्टियों और अन्य अवकाश में कटौती की जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अपने दिशा-निर्देश में कहा है कि सत्र में देरी के चलते पाठ्यक्रमों को पूरा करने के लिए छुट्टियों में कटौती की जाएगी।

विज्ञापन


यूजीसी ने जारी किया नया शैक्षणिक कैलेंडर, विश्वविद्यालयों को दाखिले की प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक समाप्त करने के निर्देश
केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। यूजीसी की ओर से जारी संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक, पहले वर्ष के अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए कक्षाएं एक नवंबर से शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


आयोग ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि इन पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले की प्रक्रिया 31 अक्तूबर को समाप्त कर दी जाएगी। पढ़ाई पूरी करने के लिए सप्ताह में छह दिन कक्षाएं चलाने को भी कहा गया है। नया सत्र ऑनलाइन, फेस-टू-फेस क्लासरूम और मिश्रित मोड से चलाया जाएगा। यह शैक्षणिक कैलेंडर एआईसीटीई के तकनीकी कॉलेजों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपार्टमेंट परीक्षा जल्द से जल्द घोषित करे सीबीएसई, ताकि दाखिला ले सकें छात्र
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को 10वीं और 12वीं कक्षाओं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे जल्द से जल्द घोषित करने का अहम निर्देश दिया है, ताकि मौजूदा शैक्षणिक वर्ष में पास हुए छात्र दाखिला ले सकें। सीबीएसई को बृहस्पतिवार तक कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम कब घोषित होंगे, इस बारे में कोर्ट को जानकारी देनी है। जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को 24 सितंबर तक शैक्षणिक कैलेंडर जारी न करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed