फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abuse can increase the cost of izzat pass in indian railway

दुरुपयोग के चलते रेलवे के इज्जत पास की बढ़ सकती है कीमत

Sun, 19 Jun 2016 03:00 AM IST
नवनीत शरण/ अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Jun 2016 03:00 AM IST
विज्ञापन
Abuse can increase the cost of izzat pass in indian railway
होटल मैनेजर, अस्पताल कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी भी कर रहे हैं पास का इस्तेमाल - फोटो : Getty Images

कमजोर वर्ग को 25 रुपयो में पास देने की रेलवे की इज्जत स्कीम का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। फर्जी तरीके से पास बनाकर बेधड़क लोग यात्रा कर रहे है। सांसदों द्वारा जारी आय प्रमाणपत्र के जरिए भी यह पास बनाए जा रहे हैं। सांसदों के हस्ताक्षर का नकल कर आय प्रमाणपत्र बनाकर भी इसका फायदा उठाया जा रहा है।

विज्ञापन


इस पास का इस्तेमाल होटल मैनेजर, अस्पताल के कर्मचारी, सरकारी  कर्मचारी समेत संगठित क्षेत्र के निजी व सरकारी कर्मचारी भी कर रहे है। रेलवे की स्थायी समिति की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। स्थायी समिति ने इसकी कीमत की समीक्षा करने के लिए रेल मंत्रालय को कहा है।
विज्ञापन


फर्जी तरीके से पास बनाने की वजह से रेलवे को भी चूना लग रहा है। इसके कारण यात्री यातायात में भी कमी दर्ज की जा रही है। दक्षिण-पश्चिम व पूर्व रेलवे में फर्जी तरीके से इज्जत मासिक पास बनाने वालों की संख्या सबसे अधिक पाई गई है। मध्य रेलवे के तो आसनगांव में राज्य परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इस पास से यात्रा करते हुए पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की स्थायी समिति ने रेल मंत्रालय को कड़े शब्दों में इस दुरुपयोग को रोकने को कहा है। इसके साथ ही इस पास की कीमत की समीक्षा करने के लिए भी कहा गया है। समिति ने कहा है कि इज्जत स्कीम की कीमत सात वर्ष पूर्व निर्धारित की गई थी, लिहाजा रेलवे मंत्रालय इसकी समीक्षा करने पर विचार करे। समिति ने यह भी कहा है कि मंत्रालय सुनिश्चित करे कि वास्तविक उपयोगकर्ताओं को इज्जत मासिक टिकट मिलने में परेशानी ना हो।


बता दें कि आर्थिक रूप से कमजोर आय  वर्ग को 25 रुपये में एमएसटी पास देने की योजना को पूर्व रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शुरू की थी। इस पास से यात्री डेढ़ सौ किलोमीटर प्रतिदिन रेल यात्रा कर सकते है। एक महीने का पास 25 रुपया में बनता है।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed