{"_id":"596d2d2c4f1c1b16098b4766","slug":"abu-salem-asks-for-court-to-get-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबू सलेम ने शादी के लिए कोर्ट से मांगी इजाजत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अबू सलेम ने शादी के लिए कोर्ट से मांगी इजाजत
अमर उजाला/ब्यूरो, मुंबई
Updated Tue, 18 Jul 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
abu salem
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माफिया सरगना अबू सलेम ने टाडा कोर्ट से शादी करने की इजाजत मांगी है। उसने इस बारे में लिखित आवेदन किया है। कोर्ट ने इस पर सीबीआई को जवाब दायर करने का निर्देश दिया है। बीते 6 जून को टाडा कोर्ट ने अबू सलेम को मुंबई में 1993 में हुए बम धमाके के मामले में दोषी पाया है।
विज्ञापन
उसकी सजा को लेकर कोर्ट में बहस हुई है । माना जा रहा है कि जल्द ही कोर्ट का फैसला भी आएगा। इससे पहले मुंब्रा की रहने वाली एक महिला ने अदालत से कहा था कि वह सलेम से शादी करना चाहती है। महिला के मुताबिक उसने ट्रेन में सलेम से विवाह किया था।
विज्ञापन
इसलिए उसे सलेम के साथ आधिकारिक तौर पर विवाह करने की अनुमति दी जाए। सलेम ने इससे पहले भी इस लड़की से निकाह करने की अनुमति मांगी थी।