फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abu azmi to go to court against Amar Singh

अमर सिंह के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे सपा नेता अबू आजमी

Wed, 26 Jul 2017 03:02 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला/ ब्यूरो, मुंबई Updated Wed, 26 Jul 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
Abu azmi to go to court against Amar Singh
abu azmi

महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह को चुनौती दी है कि वे सपा से मिली राज्यसभा की सदस्यता छोड़ें। उन्होंने कहा कि अमर सिंह ने एक साक्षात्कार में मेरी संपत्ति को माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की संपत्ति बताया है। इस मामले में उन्हें कोर्ट में खींचेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक आजमी ने कहा कि अमर सिंह ने मेरी संपत्ति को माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की संपत्ति बताया है। उन्होंने कहा है कि मुझ पर दाऊद इब्राहिम को भगाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


आजमी ने कहा कि चाहे जिस एजेंसी से भी जांच करा लो वे पाक-साफ निकलेंगे। इस मामले में अमर सिंह को कोर्ट में खींचेंगे। अमर सिंह को दलाल बताते हुए आजमी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को अमर सिंह ने भी बहकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबू आसिम आजमी 2002 से 2008 तक राज्य सभा के सदस्य थे जबकि 2009 से महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य हैं। उनका कहना है कि उनकी छवि को धूमिल करने और सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अमर सिंह ने जानबूझकर दाऊद के साथ उनका नाम जोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed