{"_id":"5fdcec69467649221524a702","slug":"abu-azmi-seeks-capital-punishment-for-drug-peddlers","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : सपा नेता अबु आजमी बोले, दुष्कर्म की तर्ज पर मादक पदार्थ तस्करों को ये सजा दी जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : सपा नेता अबु आजमी बोले, दुष्कर्म की तर्ज पर मादक पदार्थ तस्करों को ये सजा दी जाए
Fri, 18 Dec 2020 11:22 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबु आजमी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अबु आसिम आजमी ने मादक पदार्थों की तस्करी और आपूर्ति करने वाले लोगों को मौत की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के बढ़ रहे सेवन की वजह से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है।
विज्ञापन
वह महाराष्ट्र के ठाणे जिले स्थित भिवंडी में बृहस्पतिवार रात को आयोजित जनसभा के इतर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। आजमी ने कहा, ‘‘मादक पदार्थों का सेवन बढ़ने से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस केवल उन लोगों को पकड़ती है जो इनका सेवन करते हैं लेकिन मादक पदार्थ के तस्करों और आपूर्ति करने वालों को नजर अंदाज करती है। इसलिए यह जरूरी है कि मादक पदार्थ का कारोबार करने वालों को कड़ी सजा मिले।’’
विज्ञापन
सपा विधायक ने कहा, ‘‘हाल में दुष्कर्म के दोषियों के लिए की गई मौत की सजा के तर्ज पर मादक पदार्थ तस्करों को भी मृत्युदंड दिया जाना चाहिए, जिससे दुष्कर्म की घटनाएं कम होंगी।’’
विज्ञापन
बता दें कि महाविकास आघाड़ी सरकार के घटक दल समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने इससे एक दिन पहले मंदिरों के संरक्षण निधि की तर्ज पर राज्य के ऐतिहासिक दरगाह और मुस्लिम विरासतों को भी विशेष निधि देने की मांग की थी।
महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के किले और ऐतिहासिक मंदिरों को जो विशेष निधि उपलब्ध करने का एलान किया है, उसका हम स्वागत करते है। लेकिन हमारी यह मांग है कि महाराष्ट्र में हाजी अली दरगाह, खुलताबाद की दरगाह जैसी कई दरगाह तथा बेबी का मकबरा आदि जो महाराष्ट्र राज्य की संस्कृति का हिस्सा है उसे भी महाराष्ट्र सरकार विशेष निधि दे। आजमी ने कहा कि राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वह हमारी मांग पूरा करेगी।
बता दें कि राज्य विधान मंडल के दो दिवसीय विशेष शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में शिवसेना को हिंदुत्व की प्रखर पैरोकार के रुप में पेश करते हुए प्राचीन मंदिरों के संरक्षण के लिए विशेष फंड बनाने की घोषणा की थी। ठाकरे ने भाजपा पर प्रत्यक्ष हमला बोलते हुए कहा था, सरकार विपक्ष को जरूर बताना चाहेगी कि उसने हिंदुत्व का एजेंडा नहीं छोड़ा है।