फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Absconding PFI member arrested for RSS leader murder in Kerala Latest News Update

Kerala: फरार पीएफआई का एक सदस्य गिरफ्तार, केरल में आरएसएस नेता की हत्या के मामले में कार्रवाई

Wed, 17 May 2023 10:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 17 May 2023 10:09 PM IST
सार

प्रवक्ता ने कहा कि पलक्कड़ का रहने वाला सहीर पीएफआई की हमला करने वाली उस टीम का हिस्सा था, जिसने लक्षित हत्या को अंजाम दिया था। वह श्रीनिवासन पर हमला करने वाले मुख्य आरोपियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी जिम्मेदार था।

विज्ञापन
Absconding PFI member arrested for RSS leader murder in Kerala Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। वह काफी दिन से फरार चल रहा था। केरल में आरएसएस नेता की हत्या के मामले में यह कार्रवाई की गई है। एजेंसी ने बुधवार को कहा कि प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक सदस्य को केरल से गिरफ्तार किया गया, जो 2022 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नेता की हत्या के मामले में वांछित था।

विज्ञापन


चार लाख रुपये का इनाम रखा गया था
संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि सहीर केवी के ऊपर चार लाख रुपये का इनाम रखा गया था। वह 16 अप्रैल 2022 को केरल के पलक्कड़ जिले में आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के बाद से वह फरार था। पीएफआई के सदस्य की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता करार देते हुए अधिकारी ने कहा कि एनआईए के भगोड़ों का पता लगाने वाले दल (एफटीटी) ने पलक्कड़ में एक रिश्तेदार के घर उसका पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एनआईए ने कही यह बात
प्रवक्ता ने कहा कि पलक्कड़ का रहने वाला सहीर पीएफआई की हमला करने वाली उस टीम का हिस्सा था, जिसने लक्षित हत्या को अंजाम दिया था। वह श्रीनिवासन पर हमला करने वाले मुख्य आरोपियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी जिम्मेदार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed