फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Absconding Godhra train carnage convict arrested after a year india news and updates

Gujarat: फरार गोधरा ट्रेन कांड का दोषी एक साल बाद गिरफ्तार, केरल एयरपोर्ट पर पकड़ा सोना, पढ़ें अन्य खबरें

Mon, 24 Jul 2023 07:10 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोधरा।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोधरा। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 Jul 2023 07:10 AM IST
सार

गुजरात के गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा एक दोषी को पेरोल से छूटने के एक साल बाद गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Absconding Godhra train carnage convict arrested after a year india news and updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा एक दोषी को पेरोल से छूटने के एक साल बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पैरोल फरलो दस्ते ने शनिवार को दाहोद जिले के लिमखेड़ा से भगोड़े कासिम अब्दुल सत्तार को गिरफ्तार कर लिया। दोषी को सिटी बी डिवीजन पुलिस को सौंप दिया गया। ताकि, उसे शेष सजा काटने के लिए अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय जेल ले जाया जा सके।

विज्ञापन


केरल एयरपोर्ट पर डायपर में निकला 48 लाख रुपये मूल्य का सोना
केरल में सीमा शुल्क विभाग ने कोचीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 48 लाख रुपये मूल्य का 1.005 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इसे डायपर में छुपा कर ले जाया जा रहा था। सोना मलेशिया के कुआलालंपुर से आए एक यात्री के पास से बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


सुबह की सैर पर निकले असम के डीआईजी का मोबाइल फोन छीना
असम पुलिस के डीआईजी (कानून एवं व्यवस्था) विवेक राज सिंह का मोबाइल फोन रविवार को पुलिस मुख्यालय के पास ही मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने छीन लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उलुबरी में मजार रोड पर हुई जब सिंह सुबह की सैर पर निकले थे। अत्यंत कड़ी सुरक्षा वाले इलाके में डीआईजी के साथ हुई वारदात राज्य पुलिस के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गुवाहाटी पुलिस के सहायक आयुक्त (पानबाजार) पृथ्वी राजखोवा ने कहा, घटना पल्टनबाजार थाना क्षेत्र में हुई। पल्टनबाजार थाने के एक अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और मोबाइल झपटमारों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

गुजरात हाईकोर्ट : जस्टिस सुनीता ने संभाला मुख्य न्यायाधीश का पद
जस्टिस सुनीता अग्रवाल ने रविवार को गुजरात हाईकोर्ट के 29वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वह गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने वाली दूसरी महिला न्यायाधीश हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर स्थित राजभवन में एक समारोह के दौरान न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल को पद की शपथ दिलाई।

सीबीएसई के छात्र 22 क्षेत्रीय भाषाओं में कर सकेंगे पढ़ाई : प्रधान
 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्कूलों में उड़िया समेत 22 क्षेत्रीय भाषाएं शिक्षा का माध्यम होंगी। अभी तक सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी भाषा थी। 

प्रधान ने कहा कि सीबीएसई ने इस संबंध में शुक्रवार को एक परिपत्र जारी किया है और अपने स्कूलों में अन्य भाषाओं को शिक्षा के माध्यम के रूप में अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रावधानों के तहत कक्षा 1 से 12 तक शिक्षा के नए माध्यम जोड़े गए हैं। 

बिहार में दो चीनी नागरिक गिरफ्तार
वहीं, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने के आरोप में दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सहायक विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि शनिवार रात रक्सौल सीमा चौकी पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि जब उनसे पूछताछ की गई तो विदेशियों ने अपनी पहचान चीन के जाओक्सिंग प्रांत के झाओ जिंग और फू कॉन के रूप में बताई। इस दौरान वे वैध यात्रा दस्तावेज पेश नहीं कर सके। उन्होंने दावा किया कि वे अपने पासपोर्ट सीमा पार बीरगंज के एक होटल में छोड़ आए हैं, जहां वे पिछली रात रुके थे।


एसके सिंह ने आगे कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार, चीनी नागरिकों ने 2 जुलाई को भी उचित दस्तावेजों के बिना भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया था। तब उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने अनजाने में ऐसा किया। उस समय उन्हें छोड़ दिया गया और उनके पासपोर्ट पर "प्रवेश अस्वीकृत" की मुहर लगाकर वापस कर दिया गया था। लेकिन बार-बार उनका ऐसा करना संदेहजनक है। ऐसे में उन्हें आगे की जांच और कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed