फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhishek Manu Singhvi said no surprise for Arif Mohammad Khan appointed Governor of Kerala

अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया आखिर क्यों आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल बनाया गया?

Sun, 01 Sep 2019 09:53 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 01 Sep 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Manu Singhvi said no surprise for Arif Mohammad Khan appointed Governor of Kerala
अभिषेक मनु सिंघवी

केरल के नए राज्यपाल के रूप ने आरिफ मोहम्मद खान की नियुक्ति पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को कहा कि यह बिल्कुल ‘अपेक्षित फैसला है’ क्योंकि पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा हाल में दिए गए बयानों से साफ हो गया था कि भाजपा उन्हें जल्दी ही पुरस्कृत करेगी।

विज्ञापन


शाह बानो मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को तत्कालीन राजीव गांधी सरकार द्वारा अमान्य घोषित करने के लिये कानून बनाए जाने के विरोध में खान ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था और मोदी सरकार ने उन्हें केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।
विज्ञापन


सिंघवी ने कहा, "केरल का राज्यपाल नियुक्त होने पर आरिफ मोहम्मद खान को बधाई। बिल्कुल अपेक्षित फैसला। हाल के समय में उनके बयानों से साफ हो गया था कि भाजपा जल्दी ही उन्हें पुरस्कृत करेगी। पुरस्कार मिलना चाहिए था और काफी समय से इसका इंतजार था।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह बानो मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का शुरुआती दिनों में राजीव गांधी सरकार द्वारा समर्थन किए जाने पर 1985 में संसद में खान का भाषण बेहद महत्वपूर्ण है। हालांकि, बाद में मौलवियों के कथित दबाव में आकर राजीव गांधी सरकार ने संसद में एक विधेयक पारित कर शाह बानो मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को अमान्य करार दिया। खान ने उसके तुरंत बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।


उत्तर प्रदेश के राजनीतिज्ञ खान बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन 2007 से वह राजनीति में सक्रिय नहीं थे। हाल ही में मोदी सरकार द्वारा तीन तलाक विधेयक लाए जाने पर खान ने उसका समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed