पाकिस्तान में मानसिक यातना के लंबे दौर से गुजरे विंग कमांडर अभिनंदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से रिहाई के बाद अटारी-वाघा सीमा से शुक्रवार देर रात दिल्ली लाए गए विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान विभिन्न चिकित्सा जांचों से गुजर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को अपने परिवार के सदस्यों और भारतीय वायुसेना के कई शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। इस बीच, यह जानकारी सामने आई है कि विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान में मानसिक यातना के लंबे दौर से गुजरना पड़ा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने जानकारी दी कि पाकिस्तान में उन्हें किसी भी तरह की शारीरिक प्रताड़ना नहीं दी गई लेकिन उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया गया। एएनआई ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है।
Sources: After returning from Pakistan, Wing Commander Abhinandan Varthaman has informed that though he was not physically tortured by the Pakistanis; he went through a lot of mental harassment. pic.twitter.com/x7C3lFsrSR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 2, 2019
आईएसआई ने किया खेल
सूत्रों के मुताबिक, अभिनंदन ने एयरफोर्स के अधिकारियों को बताया कि वह पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई की कस्टडी में थे। एजेंसी ने विंग कमांडर को शारीरिक नुकसान तो नहीं पहुंचाया लेकिन मानसिक रूप से तोड़ने के लिए हर दांव आजमाया।
सूत्रों ने कहा, विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंपने में देरी का माइंडगेम भी आईएसआई ने ही खेला, इसके जरिए वह एक तरह से मानसिक प्रताड़ना दे रहा था। इस दौरान उसने विंग कमांडर का वीडियो बनाया जिसमें वह पाकिस्तान सेना की प्रशंसा और भारतीय मीडिया की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में कई कट लगाए गए जिससे साबित होता है कि आईएसआई ने अपने मनमुताबिक बातें शामिल कर लीं।
सूत्र बताते हैं कि अभिनंदन को अभी गहन चिकित्सा जांच से गुजरना होगा क्योंकि वह विमान से बाहर कूदे थे और इस दौरान उन्हें चोट आई थी। भीड़ ने भी उनके साथ मारपीट की थी। हालांकि उन्हें किसी किस्म की गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन डॉक्टर ही बताएंगे कि फिलहाव वह विमान उड़ाने के लिए सक्षम हैं या नहीं।
एफ 16 विमान को मार गिराया था
गौरतलब है कि अभिनंदन को पाकिस्तानी अधिकारियों ने 27 फरवरी को तब पकड़ लिया था जब उनका लड़ाकू विमान मिग-21 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के साथ हवाई लड़ाई के दौरान नीचे गिर गया था। अपने विमान के गिरने से पहले अभिनंदन ने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।
विंग कमांडर अभिनंदन अभी विभिन्न चिकित्सा जांचों से गुजर रहे हैं जिनके रविवार तक जारी रहने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, स्वास्थ्य जांच का चरण पूरा होने जाने के बाद अभिनंदन की डीब्रीफिंग (सवाल-जवाब) की प्रक्रिया शुरू होगी।
अभिनंदन ने कल जब स्वदेश में कदम रखा तो उनकी दाहिनी आंख के पास वाला हिस्सा सूजा हुआ प्रतीत हुआ। पाकिस्तान में जब अभिनंदन को पकड़ा गया तो उन्होंने अत्यंत जटिल परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय दिया। नेताओं, रणनीति मामलों के विशेषज्ञों, पूर्व सैन्यकर्मियों, हस्तियों तथा देश की जनता ने उनके साहस की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनंदन की वापसी का स्वागत किया और कहा कि उनके अदम्य साहस पर देश को गर्व है। मोदी ने शुक्रवार रात ट्वीट किया कि स्वागत है विंग कमांडर अभिनंदन। राष्ट्र को आपके अदम्य साहस पर गर्व है। हमारे सशस्त्र बल 130 करोड़ भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।