फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aashiq who survived Kozhikode plane crash says Ahmedabad tragedy brought back horrific memories

Plane Crash: 'अहमदाबाद त्रासदी ने डरावनी यादें ताजा कीं', कोझिकोड विमान हादसे में बाल-बाल बचे आशिक

Sat, 14 Jun 2025 02:51 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 02:51 PM IST
सार

कोझिकोड हवाई अड्डे पर 2020 में हुए विमान हादसे में बाल-बाल बचे आशिक ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान हादसे की खबर देखी, तो उनकी डरावनी यादें फिर से ताजा हो गईं। 
 

विज्ञापन
Aashiq who survived Kozhikode plane crash says Ahmedabad tragedy brought back horrific memories
अहमदाबाद विमान हादसा। (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

कोझिकोड हवाई अड्डे पर 2020 में हुए विमान हादसे में बाल-बाल बचे आशिक ने कहा कि आज भी वह पांच साल पहले हुए हादसे की डरावनी यादों से पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाए हैं। लेकिन जब उन्होंने अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान हादसे की खबर देखी, तो उनकी डरावनी यादें फिर से ताजा हो गईं। 

विज्ञापन


आशिक ने बताया कि कोझिकोड हवाईअड्डे पर हुए हादसे के दौरान जोर की आवाजें आईं। बच्चे चीखने लगे और पीछे से साथी यात्री भगवान से प्रार्थना कर रहा था। ये सब अब भी मेरे बुरे सपनों में आते हैं। 
विज्ञापन


उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था एअर इंडिया का विमान
बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान AI-171 उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में चालत दल के सदस्यों समेत कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें से सिर्फ एक व्यक्ति की जान बची। इस दुखद घटना ने आशिक जैसे कई लोगों के दिमाग में कोझिकोड विमान दुर्घटना की भयावहता को फिर से ताजा कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Air India Plane Crash: उड्डयन मंत्रालय ने बताई एअर इंडिया विमान हादसे की पूरी कहानी; ब्लैक बॉक्स पर कही यह बात

विमान हादसे के दृश्य दर्दनाक थे
कोझिकोड विमान हादसे में बाल-बाल बचे आशिक ने एक साक्षात्कार में कहा कि जब से मुझे अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में पता चला है, तब से मेरा मन बहुत व्यथित है। टीवी पर दिखाए गए दृश्य वाकई दर्दनाक थे। ऐसा लगा जैसे हम फिर से वही सब झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में विमान उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हुआ, जबकि कोझिकोड में हादसा लैंडिंग के तुरंत बाद हुआ था।

कोझिकोड विमान हादसे में गई थी 21 लोगों की जान
गौरतलब है कि 7 अगस्त 2020 को दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का B737 विमान भारी बारिश के बीच कोझिकोड एयरपोर्ट पर लैंड करते समय रनवे से फिसलकर घाटी में गिर गया था। विमान दो टुकड़ों में टूट गया था और हादसे में दोनों पायलटों समेत 21 लोगों की जान चली गई थी। इस विमान में 190 लोग सवार थे। 

कोविड के चलते मजबूरी में भारत लौट रहे थे लोग
आशिक ने याद करते हुए कहा कि उस समय कोविड की वजह से सभी यात्री पहले से ही परेशान थे। कई लोगों की नौकरियां चली गई थीं और वे मजबूरी में भारत लौट रहे थे। सबने मास्क और पीपीई किट पहन रखी थी, जिससे एक-दूसरे को पहचान पाना भी मुश्किल था। सभी लोग बीमारी के डर से डरे हुए थे, इसलिए कोई वॉशरूम तक इस्तेमाल नहीं कर रहा था। 


ये भी पढ़ें: Plane Crash: 1993 के एयर इंडिया विमान हादसे में बचे व्यक्ति ने सुनाई आपबीती, बोले- भाग्य से बची जान

विमान लैंड होने पर राहत महसूस हुई, लेकिन..
.
आशिक ने कहा कि जब विमान लैंड होने लगा, तो सबको राहत महसूस हुई। लेकिन जैसे ही विमान जमीन पर आया, वह दोबारा ऊपर उठ गया और कुछ देर बाद फिर लैंडिंग की कोशिश की। तभी अचानक एक जोर की आवाज आई। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चे अपनी मां की गोद से गिर गए। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। पीछे से कोई प्रार्थना कर रहा था। मैं डर के मारे अपने भाई से लिपट गया। अगले कुछ सेकंड में जो हुआ, वह हमारी कल्पना से परे था। 

शुक्र है विमान में आग नहीं लगी
आशिक ने आगे बताया कि जब उन्हें होश आया तो आंखें खोलीं। चारों ओर बारिश हो रही थी। उन्होंने कहा कि शुक्र है विमान में आग नहीं लगी। स्थानीय लोग, जो खुद भी कोविड से डरे हुए थे, हमारी मदद के लिए दौड़ पड़े और हमें प्राथमिक इलाज दिया। इसी से हमारी जान बची।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed