{"_id":"63945668e446c548fc18ba92","slug":"aap-will-field-candidates-on-25-seats-in-mizoram-assembly-elections-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023: आप 25 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल प्रचार करने आएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023: आप 25 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल प्रचार करने आएंगे
Sat, 10 Dec 2022 03:20 PM IST
Jeet Kumar
एन. अर्जुन, आइजोल
एन. अर्जुन, आइजोल
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 10 Dec 2022 03:20 PM IST
सार
मिजोरम आप के वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली के पार्टी के शीर्ष नेता अगले साल मिजोरम में चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित दिल्ली से नेता हमारे उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
मिजोरम में आप 25 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) आगामी वर्ष होने वाले मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसना शुरू दिया है। आप ने घोषणा की है कि वह मिजोरम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 40 में से 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन
मिजोरम आप के वरिष्ठ नेता एंड्रयू लालरेमकिमा ने यह जानकारी दी। एंड्रयू लालरेमकिमा ने कहा, हम कम से कम 25 सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पार्टी पूरे मिजोरम में अच्छे और उचित उम्मीदवारों की तलाश कर रही है, जो राज्य के लोगों को स्वीकार्य हों और चुनावों में जीत भी दिलाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम साहसी और ईमानदार लोगों की तलाश में हैं जिन्हें विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया जा सके। मिजोरम आप के वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली के पार्टी के शीर्ष नेता अगले साल मिजोरम में चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित दिल्ली से नेता हमारे उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन