{"_id":"5bbdefcd867a55282d141ce2","slug":"aap-says-kailash-gehlot-raided-at-the-behest-of-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने कहा, केंद्र के इशारे पर कैलाश गहलोत के यहां पड़े छापे ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आप ने कहा, केंद्र के इशारे पर कैलाश गहलोत के यहां पड़े छापे
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Oct 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
kailash gahlot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजरीवाल सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत के घर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी को आम आदमी पार्टी ने बदले की कार्रवाई बताया है। आप के मुताबिक कैलाश गहलोत ने 20 विधायकों के संसदीय सचिव बनाये जाने के मामले में बड़ी भूमिका निभाई थी और लाख कोशिशों के बावजूद सरकार उन्हें बर्खास्त नहीं करवा पाई, इसीलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कैलाश गहलोत ने 20 विधायकों की सदस्यता के मामले में बड़ी भूमिका निभाई। अन्ततः हाईकोर्ट ने यहां तक टिप्पणी कर दी कि विधायकों का पक्ष सुने बिना चुनाव आयोग का कोई कार्रवाई करना गलत है। इससे केंद्र सरकार की खूब किरकिरी हुई और उसे अदालत में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।
आतिशी के मुताबिक इसके अलावा दिल्ली सरकार की डोर स्टेप डिलीवरी योजना बेहद सफल हो रही है। जनता ने इसका बड़े पैमाने पर स्वागत किया है। इस योजना में भी कैलाश गहलोत ने बड़ी भूमिका निभाई है। यही कारण है कि केंद्र सरकार अपनी एजेंसियों के माध्यम से उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी कोशिश कर ले, वे जनता सेवा के अपने लक्ष्य से कभी विचलित नहीं होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के दर्जनों विधायकों के खिलाफ सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स जैसी कई एजेंसियों ने लगातार कार्रवाई की है। आम आदमी पार्टी ने हमेशा इसे केंद्र की साजिश बताया है। पार्टी का कहना है कि उसकी बढ़ती ख्याति के कारण भाजपा उसे रोकने की कोशिश कर रही है और इसीलिए उसके नेताओं पर बेवजह केस किये जा रहे हैं।