{"_id":"61d888d95a5b7b1c6d3e1e3f","slug":"aap-party-declares-first-list-of-candidates-for-goa-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा विधानसभा चुनाव : आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए किसे मिला टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा विधानसभा चुनाव : आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए किसे मिला टिकट
Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
सार
राज्य प्रभारी आतिशी ने उत्तरी और दक्षिण गोवा के 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। प्रत्याशी घोषित करने वाली दिल्ली की सत्ताधारी आप कांग्रेस के बाद दूसरी पार्टी बन गई है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) ने गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें भाजपा के पूर्व मंत्री महादेव नाइक, अलीना सालडांगा और वकील से नेता बने अमित पालेकर जैसे नाम हैं।
विज्ञापन
राज्य प्रभारी आतिशी ने उत्तरी और दक्षिण गोवा के 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। प्रत्याशी घोषित करने वाली दिल्ली की सत्ताधारी आप कांग्रेस के बाद दूसरी पार्टी बन गई है। कांग्रेस ने भी 10 उम्मीदवार घोषित किए थे।
विज्ञापन
सूची के मुताबिक, पालेकर सेंट क्रूज, भाजपा से आए विश्वजीत कृष्णराव राणे पोरियम, भाजपा के पूर्व मंत्री नाइक शिरोदा, सत्यविजय नाइक वालपोई, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी से आए प्रेमानंद नानोस्कर दाबोलिम, भाजपा के पूर्व मंत्री सलदान्हा कोर्टालिम सीट से किस्मत आजमाएंगे। गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा नेवीलिम, विन्जे वाइगेस बेनाउलिम, अभिजीत देसाई सेंगुएम और डोमिनिक गोंकर कोर्टोरिम से प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन