फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP national convener and Delhi CM Arvind Kejriwal announces Aam Aadmi Party alliance with Kerala Twenty20 Party in Kochi 

AAP Kerala: आम आदमी पार्टी और ट्वेंटी-20 पार्टी में गठबंधन, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

Sun, 15 May 2022 07:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 15 May 2022 07:42 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि हमें राजनीति करनी नहीं आती है। हमें भ्रष्टाचार करना नहीं आता, हमें दंगा करना नहीं आता। अगर आपको राजनीति, दंगे, भ्रष्टाचार चाहिए तो इनके पास चले जाओ। अगर आपको स्कूल, अस्पताल, तरक्की चाहिए तो हमारे पास आ जाओ। 

विज्ञापन
AAP national convener and Delhi CM Arvind Kejriwal announces Aam Aadmi Party alliance with Kerala Twenty20 Party in Kochi 
केरल में नया गठबंधन। - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केरल में राजनीतिक पैठ बढ़ाने की योजना के तहत रविवार को एक व्यापारिक समूह द्वारा संचालित राजनीतिक दल ‘ट्वेंटी-20’ के साथ अपनी पार्टी के राजनीतिक गठबंधन की घोषणा की।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल और साबू एम थॉमस (मुख्य समन्वयक, ट्वेंटी-20 पार्टी) ने गठबंधन की घोषणा की है। इस गठबंधन को पिपल्स वेलफेयर अलायंस (PWA) का नाम देने की घोषणा भी की गई  कोच्चि में अरविंद केजरीवाल ने राज्य में मुख्यधारा के राजनीतिक दलों पर आरोप लगाया कि वे युवाओं को रोजगार प्रदान करने में रुचि नहीं रखते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि "हमें राजनीति करनी नहीं आती है। हमें भ्रष्टाचार करना नहीं आता, हमें दंगा करना नहीं आता। अगर आपको राजनीति, दंगे, भ्रष्टाचार चाहिए तो इनके पास चले जाओ। अगर आपको स्कूल, अस्पताल, तरक्की चाहिए तो हमारे पास आ जाओ।"
विज्ञापन
विज्ञापन


किटेक्स समूह द्वारा संचालित राजनीतिक दल ट्वेंटी-20 द्वारा आयोजित एक जनसभा में भाग लेते हुए केजरीवाल ने कहा कि यहां राजनीतिक दल इस राज्य के बच्चों को नौकरी नहीं देंगे, क्योंकि वे ऐसे लोग चाहते हैं जो दंगा कर सकें और गुंडागर्दी फैला सकें।

आप प्रमुख ने विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में 12 लाख लोगों को रोजगार दिया है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘अन्य दलों के लोग इस राज्य के बच्चों को नौकरी नहीं देंगे, वे शिक्षा नहीं देंगे। क्यों? क्योंकि वे ऐसे लोग चाहते हैं जो दंगा कर सकें, जो गुंडागर्दी फैला सकें। हम सभ्य लोग हैं, हम इनमें से कुछ भी करना नहीं जानते हैं। हम इस तरह की प्रथाओं में शामिल नहीं होना चाहते।’’

यहां किटेक्स मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि 10 साल पहले अरविंद केजरीवाल को कोई नहीं जानता था और न ही आम आदमी पार्टी थी। उन्होंने कहा, 'अब हमने नई दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई और पंजाब भी हमारे साथ है। क्या आप केरल में बदलाव चाहते हैं या नहीं?'


आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि ये चीजें अरविंद केजरीवाल के किसी जादू की वजह से नहीं हुईं बल्कि भगवान की कृपा से हुईं। उन्होंने कहा, 'हम सच्चाई के साथ खड़े हैं इसलिए हम पर ईश्वर की कृपा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed