फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP MP Bhagwant Mann

आप सांसद भगवंत मान की सदस्यता रहेगी या जाएगी, फैसला आज

Mon, 25 Jul 2016 06:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 06:45 AM IST
विज्ञापन
AAP MP Bhagwant Mann

वीडियोग्राफी कर संसद की सुरक्षा से समझौता करने और शराब पी कर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने जैसे गंभीर आरोपों से घिरे आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान के भविष्य का फैसला सोमवार को होगा।

विज्ञापन


स्पीकर सुमित्रा महाजन सीधे कोई फैसला न कर इस मामले को लोकसभा की आचार समिति को भेज सकती हैं। गौरतलब है कि वीडियोग्राफी मामले में सभी दलों ने एकजुट हो कर मान की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।
विज्ञापन


मामले के तूल पकड़ने के बाद मान ने हालांकि माफी मांगते हुए वीडियो को अपने फेसबुक पेज से हटा लिया था, मगर स्पीकर ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा था कि महज माफी मांगने से ही इस मामले का हल संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीकर कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक हालांकि सभी दल एकजुट हो कर मान की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि यह विशेषाधिकार और एथिक्स का मामला न हो कर सीधे सीधे सुरक्षा से समझौता का मामला है।

ऐेसे में सीधे मान की सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए। हालांकि स्थिति यह है कि मान ने ऐसा कर लोकसभा के नियम 334 ए और 332 का उल्लंघन किया है। यह नियम प्रचार हासिल करने और संसद भवन में किसी तरह की रिकार्डिंग या वीडियोग्राफी से जुड़ा है। ऐसे में चूंकि नियम तोड़ा गया है, इसलिए पूरी संभावना इस मामले को आचार समिति को भेजे जाने की है।


गौरतलब है कि संसद भवन में वीडियोग्राफी मामले में संसद के दोनों सदनें में शुक्रवार को हुए हंगामे के कारण कार्यवाही ठप रही थी। सभी दलों ने एक सुर में मान की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी। इसी बीच आप के ही एक निलंबित सांसद ने मान के शराब पी कर सदन में आने की स्पीकर से शिकायत कर दी। स्पीकर ने भी इस आशय की शिकायत मिलने की पुष्टि की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed