{"_id":"66efee52065fa7443a05238f","slug":"aap-mla-and-20-others-for-allegedly-attacking-a-restaurant-owner-in-gujarat-fir-registered-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: खाने का पैसा मांगने पर AAP विधायक ने रेस्तरां मालिक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: खाने का पैसा मांगने पर AAP विधायक ने रेस्तरां मालिक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
Sun, 22 Sep 2024 03:45 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:45 PM IST
सार
AAP MLA Chaitar Vasava: गुजरात पुलिस ने नर्मदा जिले में एक रेस्तरां मालिक पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में आम आदमी पार्टी के एक विधायक और 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आप विधायक चैतर वसावा
- फोटो : X/@Chaitar_Vasava
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के नर्मदा जिले में एक रेस्तरां मालिक पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) के एक विधायक और 20 अन्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। रेस्तरां मालिक की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आप विधायक चैतर वसावा समेत 20 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गुजरात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आप विधायक चैतर वसावा समेत 20 लोगों के खिलाफ 16 सितंबर को मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि, इस घटना में शामिल छह लोगों की पहचान की गई है। मारपीट की यह घटना जिले के डेडियापाड़ा इलाके की बताई जा रही है।
बिल चुकाने के लिए कहना रेस्तरां मालिक को पड़ा भारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2022 के गुजरात चुनाव में डेडियापाड़ा सीट से जीतने वाले चैतर वसावा और अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता और रेस्तरां मालिक शांतिलाल वसावा के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। उन्होंने बताया कि विधायक और उनके समर्थकों ने 16 सितंबर की रात को रेस्तरां मालिक पर उस समय हमला कर दिया जब उनकी ओर से रेस्तरां का बिल चुकाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया कि जब उसने चैतर वसावा को अपने मोबाइल फोन से कॉल किया और बिल का भुगतान करने के लिए कहा। तो इससे विधायक नाराज हो गए। रेस्तरां मालिक ने बताया कि, विधायक कथित तौर पर 20 लोगों के साथ मेरे घर पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मुझे थप्पड़ मारा और गाली-गलौज की। यही नहीं उन्होंने मुझे जान से मारने की भी धमकी दी।
इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अब तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इन मामलों में दर्ज किया गया है केस। जानबूझकर अपमान करना, जानबूझकर चोट पहुंचाना, गैरकानूनी तरीके से एकट्ठा होना, दंगा, आपराधिक धमकी और आपराधिक साजिश जैसे मामले शामिल हैं।