{"_id":"69b963339fd1773af5031472","slug":"aap-leader-arvind-kejriwal-dares-pm-modi-to-hold-assembly-elections-in-delhi-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: '10 सीट भी नहीं जीत पाएगी भाजपा', केजरीवाल ने पीएम मोदी को दी दिल्ली में चुनाव कराने की चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: '10 सीट भी नहीं जीत पाएगी भाजपा', केजरीवाल ने पीएम मोदी को दी दिल्ली में चुनाव कराने की चुनौती
Tue, 17 Mar 2026 07:50 PM IST
Nirmal Kant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:50 PM IST
सार
Politics: आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव कराने की चुनौती दी और दावा किया कि चुनाव में भाजपा दस सीट भी नहीं जीत पाएगी। उन्होंने आबकारी नीति पर कोर्ट के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव कराने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर अभी चुनाव करा दिए जाएं तो भारतीय जनता पार्टी 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी, जबकि आप 60 से अधिक सीटें हासिल करेगी।
आबकारी नीति पर कोर्ट के फैसले पर क्या कहा?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी ने अग्निपरीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर ली है। उन्होंने कहा, आप का नेतृत्व अग्निपरीक्षा से निकलकर आया है। इतिहास गवाह है कि जब हम सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं, तो अग्निपरीक्षा देनी पड़ती है। सच्चाई के मार्ग पर चलना आसान नहीं है। आप को पिछले 4-5 वर्षों में बदनाम करने की कोशिश की गई है।
ये भी पढ़ें: चुनाव के बाद कितनी बदली राज्यसभा की तस्वीर: किसकी सीटों में हुआ इजाफा, कौन से दल रहे नुकसान में? जानें
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, हमारे ऊपर आरोप लगाया गया कि केजरीवाल ने शराब घोटाला कर दिया। हमें भ्रष्ट साबित करने की कोशिश की गई और हम पर छापेमारी की गई। इन्हें कहीं कुछ नहीं मिला। हमें बदनाम करके जेल में डाल दिया गया था। (दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री) मनीष सिसोदिया और (पूर्व मंत्री) सत्येंद्र जैन से कहा गया कि केजरीवाल को छोड़कर भाजपा में आ जाओ, लेकिन हमारा एक भी व्यक्ति नहीं टूटा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन