{"_id":"6444790d19c49bd8e90e9c55","slug":"aap-leader-arrested-by-the-gujarat-police-in-bhavnagar-for-allegedly-extorting-rs-1-crore-from-two-people-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: एक करोड़ रुपये की वसूली में आप नेता गिरफ्तार, डमी उम्मीदवार के नाम उजागर न करने के एवज में लिए पैसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: एक करोड़ रुपये की वसूली में आप नेता गिरफ्तार, डमी उम्मीदवार के नाम उजागर न करने के एवज में लिए पैसे
Sun, 23 Apr 2023 05:47 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 05:47 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आप की युवा इकाई के नेता जडेजा को पुलिस द्वारा घंटों की पूछताछ के बाद शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। जडेजा को इस महीने की शुरुआत में कथित डमी उम्मीदवार गिरोह का खुलासा करने का श्रेय जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो लोगों से एक करोड़ रुपये वसूलने के आरोप में भावनगर में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता युवराज सिंह जडेजा को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि जिन दो लोगों से कथित तौर पर वसूली की गई है उनमें से एक पर डमी उम्मीदवार गिरोह का मास्टरमाइंड होने का आरोप है, जिसका हाल में पर्दाफाश किया गया।
पुलिस ने बताया कि आप की युवा इकाई के नेता जडेजा को पुलिस द्वारा घंटों की पूछताछ के बाद शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। जडेजा को इस महीने की शुरुआत में कथित डमी उम्मीदवार गिरोह का खुलासा करने का श्रेय जाता है। भावनगर के पुलिस महानिरीक्षक गौतम परमार ने बताया कि जडेजा ने डमी उम्मीदवार गिरोह में कथित संलिप्तता को लेकर उनके नामों का एक संवाददाता सम्मेलन में खुलासा न किए जाने के बदले में मामले के कथित मास्टरमाइंड प्रकाश दवे से 45 लाख और प्रदीप बरैया से 55 लाख रुपये वसूले।