फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP donations: Sharp decline in party funds; MP who joined BJP donated ₹5 crore to the party.

आप के चंदे में आई कमी: पार्टी के फंड में 68 फीसदी की गिरावट, मिले 12.10 करोड़; दो बड़े दाताओं ने दिए 10 करोड़

Mon, 28 Sep 2026 09:56 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 28 Sep 2026 09:56 PM IST
सार

2025-26 में आम आदमी पार्टी को मिले चंदे में 68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। पार्टी को कुल 12.10 करोड़ रुपये मिले हैं। रिपोर्ट में टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस और बीजद के चंदे में आए बदलाव की भी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
AAP donations: Sharp decline in party funds; MP who joined BJP donated ₹5 crore to the party.
अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/aap

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने 2025-26 में पार्टी को मिले चंदे की जानकारी दी है। पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस दौरान पार्टी को कुल 12.10 करोड़ रुपये का चंदा मिला है,जो कि पिछले साल के मुकाबले 68 प्रतिशत कम है। इस पूरी धनराशि का करीब 83 प्रतिशत हिस्सा 'प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट' और 'ट्राइडेंट लिमिटेड' से प्राप्त हआ है। बता दें, ट्राइडेंट लिमिटेड कंपनी पूर्व सांसद राजिंदर गुप्ता की है। पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों कंपनियों ने आप को पांच-पांच करोड़ रुपये दिए। इसके अलावा लगभग 2.10 करोड़ रुपये का चंदा भी कंपनी को प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन


आप सांसद ने कितना फंड दिया?

बता दें, गुप्ता अक्टूबर, 2025 में आप के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे। ट्राइडेंट कंपनी का पांच करोड़ रुपये का यह चेक 9 जनवरी, 2026 का था। उस समय गुप्ता दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के साथ थे। हालांकि, इस साल अप्रैल में वे भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन


पिछले साल पार्टी को कितना चंदा मिला?

आप ने 2024-25 में पार्टी को मिले 38.10 करोड़ रुपये चंदे की जानकारी दी थी, जो 2023-24 में दी गई जानकारी के अनुसार, करीब 11.06 करोड़ रुपये के चंदे से तीन गुना से ज्यादा थी। 2024-25 में प्रूडेंट कंपनी से पार्टी को सबसे ज्यादा चंदा मिला था, जिसने पार्टी को 16.40 करोड़ रुपये दिए थे। इस ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी पहले पूरे वित्तीय वर्ष की है जब फरवरी 2025 में दिल्ली में आप की सरकार चली गई थी। इस समय पंजाब में आप सरकार चला रही है। ट्राइडेंट कंपनी का मुख्यालय भी पंजाब में ही है। इस ताजा रिपोर्ट में 1,202 नंबर एंट्रीज हैं। इसमें पंजाब आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा का नाम कुल 10,000 रुपये के 12 पेमेंट के सामने है, जो कुल मिलाकर 1.20 लाख रुपये होते हैं। इसके अलावा
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अन्य क्षेत्रीय पार्टियों की रिपोर्ट से भी पता चलता है कि 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद से उनके बताए गए चंदे में कैसे बदलाव आया है।

किस पार्टी को कितना फंड मिला?

आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) ने 2025-26 में 58.25 करोड़ रुपए के चंदा मिलने की जानकारी दी है। यह धनराशि पिछले साल के मुकाबले 83.03 करोड़ रुपए से कम है। प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने पार्टी को 45 करोड़ रुपए चंदा दिए, जोकि 2024-25 के मुकाबले 40 करोड़ रुपए से ज्यादा हैं। आंध्र प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने 24.31 करोड़ रुपए चंदा मिलने की जानकारी दी है। 2024-25 के मुकाबले यह करीब 140.04 करोड़ रुपए कम है। हाल की रिपोर्ट के अनुसार, इसका सबसे बड़ा डोनर गुडवुड सैंक्चुअरी प्राइवेट लिमिटेड था, जिसने 10 करोड़ रुपए का चंदा दिया।


जानें बीजेडी को मिले कुल चंदा की जानकारी

ओडिशा में 2024 में सत्ता से बाहर होने वाली बीजू जनता दल ने हालिया रिपोर्ट में 20 हजार रुपए से ज्यादा के किसी प्रकार के चंदे का जिक्र नहीं किया है। इसके अलावा पार्टी ने 2024-25 में 60 करोड़ रुपए चंदा मिलने की जानकारी दी थी। यह पूरा चंदा अप्रैल-मई 2024 में यानी कि चुनावी नतीजे आने से पहले, मिला था। पार्टी ने 2022-23 और 2023-24 में भी ऐसे ही 'निल' (शून्य) रिपोर्ट दाखिल की थी, जबकि उस समय इलेक्टोरल बॉन्ड भी उपलब्ध थे। नियमों के अनुसार, पार्टियों को उन डोनर्स की पहचान करनी होती है जिनका चंदा किसी एक फाइनेंशियल ईयर में 20 हजार रुपए से ज्यादा का होता है। यह रिपोर्ट पार्टी की कुल सालाना आय नहीं दिखातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed