{"_id":"605cca7e47e3171e6978376b","slug":"aap-demands-resignation-of-cm-captain-amarinder-singh-over-increasing-drug-addiction-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बढ़ती नशाखोरी: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा मांगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंजाब में बढ़ती नशाखोरी: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा मांगा
Thu, 25 Mar 2021 11:08 PM IST
गौरव पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : twitter.com/capt_amarinder
पंजाब में नशाखोरी बहुत बड़ी समस्या बन गई है। इससे यहां का युवा वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है जो तरह-तरह के नशे की गिरफ्त में पड़कर बर्बाद हो रहा है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बढ़ती नशाखोरी के लिए अमरिंदर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और इस समस्या से निपटने में नाकाम रहने के लिए कैप्टन के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के नेता मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने गुरुवार को कहा कि पंजाब में नशे की समस्या खत्म नहीं हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि जिसे इस समस्या पर लगाम लगानी चाहिए, वही लोग इसे बढ़ाने में लगे हुए हैं। ग्यासपुरा ने आरोप लगाया कि राज्य में नशे की खपत बढ़ाने में राज्य सरकार की पुलिस और कई अन्य विभाग के अधिकारी लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं अधिकारियों को नशे पर लगाम लगानी थी, लेकिन इन्हीं लोगों ने पैसे के लालच में पड़कर नशे को एक कारोबार का रूप दे दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने भी इस मामले में ढिलाई बरत रखी है और जिन अधिकारियों को नशे के अवैध व्यापार में लिप्त होने के कारण सजा दी जानी चाहिए थी, जिन्हें जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए था, उन्हें ऊंचा ओहदा देकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अक्षमता के लिए अमरिंदर सिंह को अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन