{"_id":"699b19061efcddab1103af6d","slug":"aap-accuses-cm-nayab-singh-of-fake-joinings-dhanda-says-he-gets-no-political-traction-in-punjab-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP ने सीएम नायब सिंह पर लगाएं फर्जी ज्वाइनिंग के आरोप, ढांडा बोले- पंजाब में उन्हें नहीं मिल रहा कोई भाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AAP ने सीएम नायब सिंह पर लगाएं फर्जी ज्वाइनिंग के आरोप, ढांडा बोले- पंजाब में उन्हें नहीं मिल रहा कोई भाव
Sun, 22 Feb 2026 08:26 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा।
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह पर पंजाब में युवाओं की फर्जी जॉइनिंग करवाने का आरोप लगाया है। ढांडा ने कहा कि नायब सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं, उन्हें ऐसा फर्जीवाड़ा करते वक्त उन्हें कम से कम उस पद की गरिमा का तो ख्याल रखा चाहिए था। पंजाब में भाजपा की जमीन तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह को हरियाणा से युवाओं को ले जाकर वहां पंजाब का युवा बताना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह से सवाल किया कि वे किसे धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि एक तरफ हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है, और दूसरी तरफ अपनी 'घटिया राजनीति' के लिए उन्हीं युवाओं का इस्तेमाल फर्जी इवेंट्स में कर रही है। यह न केवल हरियाणा के युवाओं के साथ धोखा है, बल्कि पंजाब के युवाओं का भी घोर तिरस्कार है।
विज्ञापन
अनुराग ढांडा ने तथ्यों के साथ हमला करते हुए कहा कि पंजाब का कोई भी युवा भाजपा के साथ जुड़ने को तैयार नहीं है, जिसके पीछे कई ठोस कारण हैं। जब पंजाब बाढ़ की त्रासदी झेल रहा था, तब केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब की मदद करने के बजाय अफगानिस्तान को सहायता भेजी। किसान आंदोलन के दौरान साढ़े सात सौ किसानों की शहादत हुई, उन पर लाठियां और गोलियां चलाई गईं, जिसका गुस्सा आज भी पंजाब के लोगों में भरा हुआ है। पंजाब के लोग आज भी उन खौफनाक दिनों को भूले नहीं।
विज्ञापन
अनुराग ढांडा ने स्पष्ट किया कि कुलदीप और नसीब जैसे जिन युवाओं को मुख्यमंत्री ने खुद पटके पहनाकर जॉइनिंग कराई, वे सभी हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि लड़के हरियाणा के, मुख्यमंत्री हरियाणा के, लेकिन ड्रामा पंजाब के प्लेटफॉर्म पर किया गया। यह सीएम नायब सिंह की हताशा को दर्शाता है क्योंकि पंजाब में उन्हें कोई भाव नहीं मिल रहा है। वे जहां भी जाते हैं, उनका विरोध होता है। पंजाब का एक भी युवा भाजपा में जुड़ने को तैयार नहीं। अनुराग ढांडा ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस तरह के पॉलिटिकल स्टंट बंद करें।