{"_id":"5b4cff4e4f1c1b46748b541c","slug":"aam-admi-party-eyes-on-lok-sabha-elections-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' की पश्चिमी यूपी में पैर जमाने की कोशिश, संजय सिंह निकालेंगे यात्रा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'आप' की पश्चिमी यूपी में पैर जमाने की कोशिश, संजय सिंह निकालेंगे यात्रा
अमित शर्मा, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह इस समय यूपी की खाक छान रहे हैं। पूर्वांचल में सफलता पूर्वक जन अधिकार यात्रा निकाल चुके संजय सिंह की नजर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर है।
विज्ञापन
वे शीघ्र ही नोएडा-गाजियाबाद से लेकर सहारनपुर तक यात्रा निकालेंगे। यात्रा के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए संजय सिंह की अगुवाई में पश्चिमी यूपी के 17 जिलों के संयोजकों की बैठक कल दिल्ली में बुलाई गई है।
विज्ञापन
पार्टी पूर्वांचल की तरह पूरे प्रदेश में जन अधिकार यात्रा निकालेगी। इसके लिए यूपी को पांच खण्डों में बांटकर रणनीति बनाई जा रही है। पश्चिमी यूपी के बाद अवध, बुंदेलखंड और रूहेलखंड क्षेत्र में भी पार्टी जन अधिकार यात्रा के जरिये किसानों, छात्रों, बेरोजगारों के मुद्दे उठाएगी।
विज्ञापन
अवध क्षेत्र में नवम्बर में होगी पदयात्रा
यूपी में पूर्वांचल और अवध क्षेत्र अपनी एक खास राजनीतिक पहचान रखता है। माना जाता है कि इन क्षेत्रों में मजबूत राजनीतिक दल पूरे यूपी पर असर छोड़ने में कामयाब हो जाता है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी नेता ने पूरे अवध क्षेत्र में पद यात्रा निकालने की योजना बनाई है। यह यात्रा 20 नवम्बर से अयोध्या से शुरू होकर बाराबंकी से होते हुए लखनऊ के लिए जाएगी। यह पदयात्रा 30 नवम्बर तक चलेगी।
क्या है उद्देश्य
दरअसल, 2014 के लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने (उस समय BJP की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार) वाराणसी से चुनाव लड़ा था। अरविंद केजरीवाल ने कुल 2,09,238 वोट हासिल किया था। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय 75,614 वोट ही हासिल कर सके थे।
ध्यान देने वाली बात यह है कि उस समय तक आम आदमी पार्टी का यूपी में संगठन भी बहुत मजबूत स्थिति में नहीं था। ऐसे में आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि अगर वह मजबूती से चुनाव लड़ती है तो वह दिल्ली की तरह जनता के सामने गैर भाजपाई विकल्प के रूप में अपनी मजबूत जगह बना सकती है। सम्भवतः इसीलिए अरविंद केजरीवाल ने यूपी में अपने सबसे खास सहयोगी संजय सिंह को संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। संजय सिंह की मौजूदा जन अधिकार यात्रा को इसी संदर्भ में देखा जा सकता है।