{"_id":"5c9cf462bdec2214367b7af1","slug":"aam-aadmi-party-suspended-mp-harinder-singh-khalsa-khalsa-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित आप सांसद हरिंदर खालसा ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
निलंबित आप सांसद हरिंदर खालसा ने थामा भाजपा का दामन
Thu, 28 Mar 2019 09:50 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Thu, 28 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से निलंबित पंजाब के सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर साहिब (पंजाब) के आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद हरिंदर खालसा ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। आप से निलंबित सांसद ने वर्ष 1984 में हुए ऑपरेशन ब्लु स्टार और सिख विरोधी दंगे के विरोध में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
सांसद के पिता संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के गहरे दोस्त थे। खालासा को वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने पार्टी की सदस्यता दी। इसी सांसद ने अपनी ही पार्टी के सांसद भगवंत मान की शराब पी कर लोकसभा में आने की शिकायत स्पीकर से की थी।
विज्ञापन
जेटली ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि हरिंदर वर्ष 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे हैं। वर्ष 1984 में देश में हुए सिख विरोधी दंगे के विरोध में तब नार्वे के राजदूत रहे इस्तीफा दे कर अकाली दल का दामन थामा था। अनसूचित जाति के सांसद खालसा के पिता अंबेडकर के गहरे मित्र थे। बीते दिनों उन्होंने वर्तमान लोकसभा चुनाव न लडने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
भाजपा का दामन थामने के बाद सांसद खालसा ने बाकी सभी दलों को सत्ता का लोभी बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमन में सिर्फ एक ही पार्टी भाजपा और पीएम मोदी ही हैं जो देश को सही रास्ते पर ले जा सकते हैं। बिना शर्त पार्टी में शामिल होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे स्वीकार करेंगे।