फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaj Ke Din 19 July 2026 Parliament Monsoon Session CJP March Ram Mandir Donation Scam Supreme Court news updat

आज के दिन: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत, CJP का मार्च और राम मंदिर चंदा गबन केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Mon, 20 Jul 2026 06:35 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 20 Jul 2026 06:35 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ke Din 19 July 2026 Parliament Monsoon Session CJP March Ram Mandir Donation Scam Supreme Court news updat
आज के दिन। - फोटो : अमर उजाला
आज 20 जुलाई सोमवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। इस हफ्ते की शुरुआत संसद के मानसून सत्र से होगी। सुबह 11 बजे से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आरंभ होगी। इससे पहले पीएम सत्र शुरू होने से पहले अपना संबोधन भी देंगे। दूसरी तरफ सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन स्थल से उठाए जाने के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) आज संसद तक मार्च निकालेगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में आज राम मंदिर चंदा घोटाला मामले में अहम सुनवाई होनी है।  
विज्ञापन


आइये जानते हैं पूरे दिन के अहम घटनाक्रम...


1. संसद का मानसून सत्र का आगाज
20 जुलाई से भारतीय संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है, जो 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस सत्र के दौरान केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण कानून पेश करने की तैयारी में है, जिनमें आयकर सुधार, सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या बढ़ाने, और एमएसएमई से संबंधित पांच नए विधेयक एजेंडे में शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन

2. कॉकरोच जनता पार्टी का 'संसद मार्च' 
20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा एक विशाल 'संसद मार्च' का आह्वान किया गया है।। यह मार्च मुख्य रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं, जैसे- नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं की जवाबदेही तय करने, परीक्षा प्रणाली में सुधार लाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला जा रहा है। 28 जून से इस प्रदर्शन में शामिल हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने जंतर मंतर से प्रदर्शन के दौरान ही हटाए जाने के बावजूद अस्पताल से अपना अनशन जारी रखा है और 20 जुलाई के इस प्रस्तावित मार्च को अन्याय और डर के खिलाफ भारत का दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन करार दिया है और लोगों से इसे सफल बनाने की अपील की है।

3. सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर चंदा मामले की अहम सुनवाई
अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग करने वाली कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई को सुनवाई करेगा। इसके साथ ही इस मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) भी इसी दिन सुप्रीम कोर्ट को अपनी अंतरिम स्टेटस रिपोर्ट सौंप सकता है।

4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ऐतिहासिक मोल्दोवा दौरा
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जुलाई को मोल्दोवा पहुंचेंगी। यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा की पहली ऐतिहासिक यात्रा होगी। इस दौरान वह मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइया संडू और अन्य शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी, जिसका उद्देश्य व्यापार, तकनीक और दोनों देशों के लोगों के आपसी संबंधों को मजबूत करना है।

5. मध्य प्रदेश और बिहार विधानसभाओं का मानसून सत्र
राज्यों की राजनीति के लिहाज से भी यह दिन अहम है, क्योंकि 20 जुलाई से मध्य प्रदेश और बिहार विधानसभाओं का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार इस पांच दिवसीय सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सहित 11 अहम विधेयक सदन में पेश कर सकती है। वहीं, बिहार विधानसभा के सत्र को सुचारू रूप से चलाने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

6. भारतीय वायुसेना का 'पिच ब्लैक 2026' युद्धाभ्यास
रक्षा के मोर्चे पर, भारतीय वायुसेना (आईएएफ) 20 जुलाई से ऑस्ट्रेलिया के डार्विन स्थित रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस में शुरू हो रहे प्रतिष्ठित 'एक्स पिच ब्लैक 2026' युद्धाभ्यास में हिस्सा लेगी। इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में भारतीय वायुसेना अपने राफेल लड़ाकू विमानों और सी-17 ग्लोबमास्टर के साथ अपना दम-खम दिखाएगी।

7. कोर इंडस्ट्रीज का नया संशोधित इंडेक्स होगा जारी
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर, 20 जुलाई को वाणिज्य मंत्रालय का आर्थिक सलाहकार कार्यालय आठ कोर इंडस्ट्रीज का संशोधित सूचकांक (आईसीआई) जारी करेगा। यह सूचकांक नए आधार वर्ष 2022-23 पर आधारित होगा और इसमें लौह अयस्क को नौवें प्रमुख क्षेत्र के रूप में शामिल किया जाएगा। 

8. दिल्ली हाईकोर्ट में जंतर-मंतर निगरानी मामले की सुनवाई
नीट-यूजी परीक्षा विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में पुलिस द्वारा की जा रही 'अंधाधुंध और लगातार निगरानी' के खिलाफ दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर दिल्ली हाईकोर्ट 20 जुलाई को सुनवाई करेगा। 

9. जम्मू-कश्मीर में भाजपा का मार्च और दिल्ली में कांग्रेस का धरना
भ्रष्टाचार और मनमाने प्रशासन के खिलाफ जम्मू-कश्मीर भाजपा 20 जुलाई को श्रीनगर के लाल चौक से नागरिक सचिवालय तक विशाल सचिवालय घेराव मार्च निकालेगी। इसी दिन, जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के धरने में शामिल होगी।

10. कोयला मंत्रालय की 37,500 करोड़ रुपये की योजना पर बैठक
कोयला मंत्रालय द्वारा 'सरफेस कोल/लिग्नाइट गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट्स' को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में स्वीकृत 37,500 करोड़ रुपये की योजना के तहत हितधारकों के लिए 20 जुलाई को एक प्री-एप्लिकेशन कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। 

11. गोवा में मनाया जाएगा मून लैंडिंग डे
अपोलो 11 अंतरिक्ष यान द्वारा 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर मानव के पहले कदम रखने की ऐतिहासिक घटना की याद में गोवा विज्ञान केंद्र 20 जुलाई को मून लैंडिंग डे मनाएगा। इस अवसर पर एक विशेष ह्यूमन जायरो प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा जो अंतरिक्ष यात्रियों जैसी भारहीनता का अनुभव कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed