{"_id":"69463616085b794e540423ce","slug":"aai-warns-flight-delays-across-north-india-due-to-fog-passengers-advised-to-check-updates-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAI: कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 129 उड़ानें रद्द; AAI ने हवाई यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AAI: कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 129 उड़ानें रद्द; AAI ने हवाई यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
Sat, 20 Dec 2025 11:07 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:07 AM IST
सार
इन दिनों उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम है, जिससे हवाई सेवाओं के संचालन में परेशानी हो रही है। शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे के चलते भारी संख्या में उड़ानें रद्द हुईं।
विज्ञापन
कोहरे के चलते फ्लाइट्स में देरी
- फोटो : डीडी न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को भी पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते दृश्यता बेहद कम है। कोहरे के चलते शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुईं। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर आज 129 उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी शामिल हैं। ऐसे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि कोहरे और कम दृश्यता के चलते हवाई सेवाओं के संचालन में देरी हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस के संपर्क में रहने और रियल टाइम फ्लाइट अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है।
दिल्ली हवाई अड्डे पर CAT-3 कैटेगरी में हो रहा संचालन
राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के चलते सड़क परिवहन भी प्रभावित हुआ है। हवा की गुणवत्ता कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ानों में देरी भी हुई है। हालात को देखते हुए दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा CAT-3 कैटेगरी में संचालित हो रहा है, जिसके तहत विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ के दौरान विशेष सावधानी बरती जा रही है। फ्लाइट रडार के डाटा के अनुसार, इंडिगो, एअर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर, सभी की उड़ानों में देरी हुई है।
ये भी पढ़ें- ठंड से कांपे यात्री: घर से कंबल लेकर कर रहे सफर, रेलवे स्टेशनों के फर्श पर सोने को मजबूर; देखें तस्वीरें
विज्ञापन
डीजीसीए ने जारी किए निर्देश
शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में दृश्यता 200 मीटर के करीब रही। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है और कहा है कि पूरे दिन दृश्यता कम रह सकती है। इंडिगो मामले में हंगामे के बाद सरकार भी हवाई सेवाओं को लेकर सक्रियता बरत रही है। डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस से हवाई सेवाओं में देरी, रि-शेड्यूलिंग या डायवर्जन की जानकारी रियल टाइम में यात्रियों को देने का निर्देश दिया है। साथ ही एयरपोर्ट पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर भी अलर्ट किया गया है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन