फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaditya Thackeray says Ready to come together with any party working for interests of Maharashtra, Marathi

Maharashtra: आदित्य ठाकरे बोले- महाराष्ट्र व मराठियों के लिए काम करने वाली किसी भी दल के साथ आने को तैयार हैं

Sun, 08 Jun 2025 10:38 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 08 Jun 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Aaditya Thackeray says Ready to come together with any party working for interests of Maharashtra, Marathi
उद्धव ठाकरे , राज ठाकरे और आदित्य ठाकरे - फोटो : PTI

महाराष्ट्र की राजनीति में नए राजनीतिक गठबंधन की सुगबुगाहट देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिवसेना (यूबीटी) के साथ आने की अटकलें जोरों पर हैं। इसी बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र और मराठी मानुष के हितों की रक्षा के लिए काम करने वाले किसी भी दल के साथ आने के लिए तैयार है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच संभावित समीकरणों को लेकर अटकलें तेज हैं।

विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना
पत्रकारों से बातचीत में आदित्य ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मुंबई और महाराष्ट्र को "हड़पने" का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा राज्य के साथ अन्याय कर रही है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि, हम पहले से यह बात कहते आ रहे हैं। जो भी दल महाराष्ट्र और मराठी मानुष के हित में काम करना चाहता है, हम उसके साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। 
विज्ञापन


जब उसने पूछा गया कि क्या शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच गठबंधन हो सकता है? इस पर उन्होंने कहा, परिवर्तन लाना हमारी जिम्मेदारी है। जो भी पार्टी महाराष्ट्र के हितों की रक्षा के लिए काम कर रही है, उन्हें एक साथ आकर लड़ना चाहिए। हाल ही में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की ओर से दिए गए बयानों के बाद ऐसे कयास लग रहे हैं कि करीब दो दशकों पुराने मतभेदों को भुलाकर दोनों पार्टियां एक साथ आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज ठाकरे ने हाल में कहा था कि मराठी मानुष के हित में एक होना कठिन नहीं है, जबकि उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वह "छोटी-मोटी बातों" को नजरअंदाज कर सकते हैं, बशर्ते कोई ऐसा व्यक्ति या दल साथ न हो जो महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करता हो।


ये भी पढ़ें: फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान: चीन की मदद से बनाए भारत पर हमले के नकली सबूत, सैटेलाइट की तस्वीरों ने खोली पोल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed