फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaditya Thackeray's Big Prediction Amid Political Crisis In Maharashtra

Maharashtra: शिंदे को इस्तीफा देने को कहा गया; उनके गुट के 20 MLA हमारे संपर्क में, आदित्य ठाकरे का खुलासा

Sat, 08 Jul 2023 01:23 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 08 Jul 2023 01:23 PM IST
सार

Maharashtra: आदित्य ठाकरे ने मीडिया से कहा, "मैंने सुना है कि मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है और (सरकार में) कुछ बदलाव हो सकता है। ठाकरे की यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बागी अजित पवार और उनके समर्थकों के सरकार में शामिल होने के बाद भाजपा एकनाथ शिंदे समूह को दरकिनार कर रही है।

विज्ञापन
Aaditya Thackeray's Big Prediction Amid Political Crisis In Maharashtra
एकनाथ शिंदे, आदित्य ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार से कुछ दिन पहले उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संबंध में बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सीएम को शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि अजित पवार और राकांपा के आठ अन्य विधायकों के उनके एक साल पुराने राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने से सीएम की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। अजित पवार वर्तमान में शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री का पद साझा करते हैं।

विज्ञापन


आदित्य ठाकरे ने मीडिया से कहा, "मैंने सुना है कि मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है और (सरकार में) कुछ बदलाव हो सकता है। ठाकरे की यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बागी अजित पवार और उनके समर्थकों के सरकार में शामिल होने के बाद भाजपा एकनाथ शिंदे समूह को दरकिनार कर रही है।
विज्ञापन


हाल ही में शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया था कि राकांपा नेता अजित पवार के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद से शिंदे के गुट के करीब 20 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। राउत ने दावा किया, ''अजित पवार और राकांपा के अन्य नेताओं के सरकार में शामिल होने के बाद शिंदे खेमे के 17-18 विधायकों ने हमसे संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा है कि उनकी पद छोड़ने की कोई योजना नहीं है और राकांपा के बागियों के मसले पर शिवसेना में कोई विद्रोह नहीं है। शिवसेना नेता उदय सामंत ने कहा, "हम इस्तीफा देने वाले नहीं बल्कि लेने वाले हैं। उनका नेतृत्व सभी को साथ लेकर चलने और धैर्य रखने का है। कल सभी विधायकों, सांसदों ने एकनाथ शिंदे पर भरोसा जताया है... यह सब (असंतोष की खबरें) एकनाथ शिंदे को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed