आधार कार्ड से जुड़ेगा स्काइप, बैंक खाता से किया जा सकेगा लेनदेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट कंपनी स्काइप को ‘आधार’ से जोड़ने जा रही है। इससे वेबकैम का इस्तेमाल करके बैंक अकाउंट से लेनदेन किया जा सकेगा। बुधवार को माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने यह बात कही। अमेरिका की तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भारत में क्लाउड कंप्यूटिंग (ऑनलाइन जानकारी को स्थानीय सर्वर या कंप्यूटर की बजाय इंटरनेट सर्वर पर स्टोर और व्यवस्थित करना) और विश्व स्तरीय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी ला रही है। इसके इस्तेमाल से खर्चे में कमी आएगी और दिक्कतें खत्म होंगी।
नडेला ने कहा, ‘डाटा नई करेंसी की तरह हैं। फिर चाहे वे उद्योग, शिक्षा या सार्वजनिक क्षेत्र के क्यों न हो। इससे न सिर्फ डाटा एकत्रित किया जाएगा, बल्कि इसको सुरक्षित रखा जाएगा।’ इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की तर्ज पर सार्वजनिक उपक्रम, निजी उपक्रम और स्टार्टअप क्लाउड कंप्यूटिंग का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल करेंगे।
राशन की दुकान से हो सकेगी खरीददारी
नडेला ने कहा कि उपभोक्ता न सिर्फ स्काइप का इस्तेमाल कर सकेंगे, बल्कि इससे बैंक खाते में लेनदेन और राशन की दुकान से खरीददारी समेत कई काम किए जा सकेंगे। इससे कागज की बचत भी होगी। इससे पहले मंगलवार को नडेला ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।