{"_id":"59f6bfc54f1c1bcd538b9ffb","slug":"aadhar-card-linking-with-mobile-numbers-mattter-sc-says-mamata-banerjee-to-file-individual-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड मामला: ममता से सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिक्कत है तो निजी स्तर पर दाखिल करें याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आधार कार्ड मामला: ममता से सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिक्कत है तो निजी स्तर पर दाखिल करें याचिका
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड को मोबाइल नंबर्स से जोड़ने के खिलाफ जो पश्चिम बंगाल सरकार ने याचिका दायर की थी उसपर आज (30 अक्टूबर) को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कहा है कि अगर उनको दिक्कत है तो वह आम नागरिक की तरह निजी स्तर पर याचिका दायर कर सकती हैं।
विज्ञापन
इस तरीके से घर बैठे आधार को सिम से करें लिंक, पांच मिनट में हो जाएगा काम
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी देखा कि कोई राज्य केंद्र सरकार के किसी फैसले के खिलाफ कैसे याचिका दायर कर सकता है? मिली जानकारी के मुताबिक, अब पश्चिम बंगाल सरकार अपनी याचिका को संशोधित करके दोबारा दायर करेगी क्योंकि इस वाली याचिका में ममता बनर्जी का नाम नहीं था। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी नोटिस भेजा है और चार हफ्ते में इससे संबंधित जवाब देने को कहा है इसके साथ ही टेलिकॉम कंपनियों को भी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि ममता ने ट्वीट कर केंद्र के इस फैसले पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था मैं आधार कार्ड को अपने फोन नंबर से लिंक नहीं करवाउंगी चाहे मेरा नंबर बंद हो जाए।
Plea against linking Aadhar card with mobile numbers: SC asks West Bengal CM Mamata Banerjee to file the petition in individual capacity
— ANI (@ANI) October 30, 2017