{"_id":"5b0e00164f1c1bb36e8b539e","slug":"aadhaar-in-kerala-reorganized-the-80-year-old-with-his-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में आधार ने 80 साल के वृद्ध को उसके परिवार से दोबारा मिलवाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल में आधार ने 80 साल के वृद्ध को उसके परिवार से दोबारा मिलवाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Updated Wed, 30 May 2018 07:06 AM IST
विज्ञापन
कमजोर याद्दाश्त के 80 साल के उस वृद्ध की क्या हालत होगी जिसकी जेब में केवल कुछ रुपये हों और वह अपने परिवार से बिछड़ गया हो। केरल की बस में सवार 80 साल के भसी गंदे कपड़े पहने हुए थे। वे बार-बार केवल हनुमान मंदिर के पास उतरने की बात कह रहे थे। ना तो उन्हें अपने घर का पता याद था, ना तो अपने परिवार के सदस्यों का नाम। ऐसे में आधार सेवा ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि आखिरकार आधार ने भसी की मदद की और उन्हें 26 मई को उनके परिवार से मिलाने में सहायता की। करमना के सब इंस्पेक्टर आरएस श्रीकांत ने कहा कि भसी बहुत ही कमजोर हो गए थे। याद्दाश्त कमजोर होने के साथ उनके पैरों में सूजन भी थी। उन्हें अपने नाम और पते के बारे में कुछ याद नहीं था।
विज्ञापन
सौभाग्य से उनके पास आधार कार्ड था। उनकी उंगलियों की सहायता से हमने उनके घर और अन्य जानकारियों का पता लगा लिया। पुलिस ने उनके घरवालों से संपर्क किया जो कि भसी को लेकर परेशान थे। पुलिस उन्हें खुद सरकारी गाड़ी में उनके घर तक छोड़ कर आई।
विज्ञापन