फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aadhaar compulsory for class X, XII students

अब 10वीं और 12वीं के लिए 'आधार' हुआ जरूरी

Thu, 28 Jul 2016 09:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar compulsory for class X, XII students
- फोटो : PTI

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने आधार को अनिवार्य बना दिया है। अब कक्षा 10 व 12 के छात्रों को फॉर्म भरते समय आधार नंबर देना होगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने साफ कर दिया है कि जिस छात्र के पास आधार नंबर नहीं होगा वो फॉर्म नहीं भर पाएगा। बोर्ड ने सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी कर साफ बोल दिया है कि सभी छात्रों को अपने फॉर्म में आधार नंबर का उल्लेख करना आवश्यक होगा।
विज्ञापन


साथ ही बोर्ड ने आदेश दिया है कि सभी स्कूल छात्रों के आधार नंबर का ब्योरा अपने पास रखे और बोर्ड को भी उपलब्ध कराए, और यह भी सुनिश्चित करें कि सभी छात्रों के पास आधार कार्ड हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का अहम फैसला

Aadhaar compulsory for class X, XII students
बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं होगा उन्हें उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने छात्रों को पहले से ही अवगत करा दिया है। छात्रों के पास दो महीने का समय है इस बीच सभी छात्रों को अपना-अपना आधार नंबर उपलब्ध करवाना होगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बोर्ड ने सभी स्कूलों को कहा है कि वो आधार कार्ड बनाने के लिए स्कूलों में कैंप लगवाएं ताकि सभी छात्रों के आधार कार्ड बन सकें।

​बोर्ड के सचिव आर. आई. पटेल का कहना है कि, सरकार ने यह तय किया है कि छात्रों की छात्रवृति सीधे उनके खाते में जमा करने के लिए आधार कार्ड को भी अनिवार्य कर दिया है, इसी क्रम में हमने भी यह फैसला लिया है कि सभी छात्रों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed