{"_id":"58a627434f1c1b931ad8428f","slug":"a-women-was-almost-died-at-raja-ki-mandi-railway-station-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, नहीं आई खरोंच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
VIDEO: महिला के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, नहीं आई खरोंच
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 17 Feb 2017 03:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार कर रही महिला के ऊपर से गुड्स ट्रेन गुजर गई, लेकिन प्लेटफार्म पर मौजूद लोग तब हैरत में रह गए जब महिला सही सलामत थी। उसे खरोंच तक नहीं आई। लोग इसे चामुंडा देवी (मंदिर स्टेशन परिसर में है) का चमत्कार बता रहे थे। सोशल मीडिया पर गुरुवार को यह वीडियो वायरल हो गया। जीआरपी और आरपीएफ अफसरों का कहना है कि घटना तकरीबन 20 दिन पुरानी है।
विज्ञापन
घटना राजा की मंडी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो के बीच की है। एक महिला रेलवे ट्रैक पार करके प्लेटफार्म नंबर एक की ओर जा रही थी। तभी बिल्लोचपुरा स्टेशन की ओर धड़धड़ाती हुई गुड्स ट्रेन गुजरने लगी। महिला पटरियों के बीच में लेट गई। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। तकरीबन दो मिनट में ट्रेन राजा की मंडी से आगरा कैंट की ओर निकल गई। ट्रेन के पास होने के बाद महिला ट्रैक पर सिकुड़ी हुई पड़ी नजर आई।
विज्ञापन
तुरंत ही एक व्यक्ति महिला को सहारा देकर प्लेटफार्म नंबर एक पर ले आया। प्लेटफार्म पर मौजूद लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह गए। कोई कह रहा था कि चामुंडा देवी की कृपा है तो कोई कुछ और। इस घटना का एक यात्री ने वीडियो बना लिया, जोकि उसने आगरा के कुछ दोस्तों को भेजा।
विज्ञापन
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस संबंध में जीआरपी राजा मंडी चौकी प्रभारी विजय सिंह चक ने बताया कि वीडियो की जांच तो इसमें जो जीआरपी सिपाही नेत्रपाल है वह इस वक्त चुनाव ड्यूटी में गया हुआ है। वीडियो 15 से 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
वीडियो देखें....