फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Women has Three kidneys

महिला को थी तीन किडनी डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाली एक किडनी

Wed, 06 Jul 2016 08:42 PM IST
रवि प्रकाश/ बीबीसी
रवि प्रकाश/ बीबीसी Updated Wed, 06 Jul 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
A Women has Three kidneys
महिला - फोटो : BBC

रांची के नामकुम इलाके में रहने वाली अर्चना (बदला नाम) को कुछ दिन पहले तक पता नहीं था कि उन्हें तीन किडनियां हैं। बीमार पड़ने पर डाक्टरों ने सिटी स्कैन कराया, तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।

विज्ञापन


रांची के मेडिका सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया जहां उनकी एक किडनी निकाल दी गयी है और वे स्वस्थ हैं। उनकी बाकी बची दो किडनियां काम कर रही हैं।
विज्ञापन


मेडिका के यूरोलाजिस्ट डा सामिक चटर्जी ने बताया कि यह रेयरेस्ट आफ द रेयर मामला है। जो अमूमन प्रति एक लाख लोगों में से किसी एक को होता है। ब्रिटिश चिकित्सा विज्ञानी वेगटे मेयर्स ने सबसे पहले इसकी खोज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण ऐसे मरीजों की जांच वेगटे मेयर्स ला के तहद की जाती है। डा सामिक चटर्जी ने बताया कि सिटी स्कैन या एमआरआई के जरिए मरीज मे डूपिंग लिली साइन होने का पता चलता है। इस साइन का मतलब है कि मरीज के शरीर में दो से अधिक किडनियां हैं।

ऐसा डुपलेक्स मोइटिज के बनने के कारण होता है

A Women has Three kidneys
डॉक्टर - फोटो : BBC

ऐसा डुपलेक्स मोइटिज के बनने के कारण होता है। ऐसे में किडनी के नीचे दूसरी किडनी भी बन जाती है। गर्भावस्था के दौरान ही शिशु में ऐसी किडनियां पनपती हैं। अर्चना के पति रामप्रवेश(बदला नाम) ने बताया कि उनकी पत्नी को बचपन से पेशाब लीक होने की शिकायत थी।

इस कारण उन्हें दुर्गंध और खुजली की शिकायत रहती थी। बचपन मे लोगों ने यह समझा कि शायद उम्र कम होने के कारण पेशाब पर नियंत्रण नहीं है। जब शादी के बाद भी यह रोग ठीक नहीं हुआ तो उन लोगों ने डाक्टर को दिखाया।

डा सामिक ने बताया कि अर्चना के शरीर मे बांयी तरफ दो किडनियां थीं। इनमे से एक किडनी बड़ी होकर नीचे वाली किडनी को प्रभावित कर रही थी। ऊपर वाली किडनी मे संक्रमण था।

इस कारण उसका आपरेशन जरुरी था। यह जटिल आपरेशन है। क्योंकि किडनी के आपरेशन में खून की नलियों का ध्यान रखना बारीकी का काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed